Arjun Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव

Arjun Kapoor Corona: अभिनेता अर्जुन कपूर ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, हाल ही में शुरू की थी फिल्म की शूटिंग

Updated: Sep 07, 2020, 04:32 AM IST

Photo Courtsey: Business Upturn
Photo Courtsey: Business Upturn

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया है कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है और वह होम क्वारंटाइन में ही रहेंगे। बता दें कि कपूर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।

अर्जुन कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करुं की मेरा कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मैं फिलहाल ठीक हूं और मेरे अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। मैने डॉक्टरों से परामर्श लेकर खुद को आइसोलेट कर लिया हूं और होम क्वारंटाइन में हूं। आप सभी के सपोर्ट के लिए एडवांस में शुक्रिया। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में लगातार आपको अपडेट करता रहूंगा। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता मिलकर इस वायरस को मिटा देगी।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

????????

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

 

बॉलीवुड के दिग्गज फ़िल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर मिलने के बाद प्रशंसक लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं उनके साथी कलाकार भी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।कपूर के इंस्टा पोस्ट पर आयशा श्रॉफ ने लिखा, 'बहुत जल्दी ठीक हो जाओगे बच्चे। मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अर्जुन की बहन जान्हवी कपूर ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट कर सलामती की दुआ मांगी है।

Click: KBC कोरोना को मात देकर अमिताभ बच्चन केबीसी की शूटिंग पर लौटे

बता दें कि बीते महीने से ही अर्जुन कपूर शूटिंग पर जा रहे थे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा शूटिंग की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने इस दौरान सेट से अपनी फोटो भी शेयर की थी। फिलहाल उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद फ़िल्म की शूटिंग रोक दी गई है।