श्रेया घोषाल के घर गूंजी किलकारी, सिंगर के घर आया नन्हा मेहमान

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी फैंस को खुशखबरी, बधाइयों का लगा तांता

Updated: May 22, 2021, 02:02 PM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

श्रेया घोषाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय मम्मी-पापा बन गए हैं। शनिवार दोपहर श्रेया ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने फैंस से खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। श्रेया घोषाल ने फैंस की दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया भी कहा है। सोशल मीडिया पर कपल ने गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा है कि 'भगवान ने हमें आज दोपहर एक बेटा दिया है, यह ऐसी भावना है जिसे मैंने कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं और हमारे परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आपकी अनगिनत दुआओं का शुक्रिया।'

 

 

 

 

श्रेया और शिलादित्य को बॉलीवुड के सेलेब्स और फैंस ढेरों बधाई दे रहे हैं। श्रेया के बेटे का नाम श्रेयादित्य रखा जाएगा। इसके बारे में उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान ही हिंट किया था। सिंगर ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की थी, वे काफी एक्साइटेड थीं, उन्होंने बच्चे के आगमन को जिंदगी के नए चेप्टर की शुरुआत कहा था।

 

श्रेया ने अपनी ऑनलाइन गोदभराई की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने बताया था की कोरोना प्रोटोकाल की वजह से सभी ने ऑनलाइन ही सेरेमनी में भाग लिया था।

 

 

 दस साल के अफेयर के बाद साल 2015 में श्रेया घोषाल ने शिलादित्य से शादी की थी। इनकी शादी बंगाली परंपरा के हिसाब से हुई थी।

श्रेया घोषाल ने संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वे 200 से ज्यादा फिल्मों के गाने गा चुकी हैं।  साथ सैकड़ों स्टेज शोज कर चुकी हैं। वे सिगिंग रियालिटी शो जज कर चुकी हैं। चार साल की उम्र से ही संगीत सीखने वाली श्रेया सिंगिंग रिएलिटी शो सारेगामापा की पार्टीसिपेंट रह चुकी हैं।