मैंने प्यार किया से लेकर हम आपके हैं कौन तक- हिट फ़िल्मी संगीत के जादूगर विजय पाटिल का निधन
मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं जैसी सुपर हिट फिल्मों के म्यूजिक डॉयरेक्टर राम लक्ष्मण (विजय पाटिल- असली नाम) का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, मेलोडियस धुनों से फैंस के दिलों में बनाई थी जगह, लता मंगेशकर ने जताया शोक

नागपुर। राम लक्ष्मण के नाम से प्रसिद्ध संगीतकार विजय पाटिल का निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे, विजय पाटिल लंबे समय से बीमार थे, शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका असली नाम विजय काशीनाथ पाटिल था। वे नागपुर में अपने बेटे के साथ रहते थे। टेक्नोक्रैट पवन झा ने संगीतकार के दुखद निधन की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने संगीतकार रामलक्ष्मण के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है, और लिखा है कि वे बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार थे। राम लक्ष्मण (विजय पाटिल) के स्वर्गवास की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ, वो बहुत अच्छे इंसान थे, लता मंगेशकर ने लिखा है कि उनके संगीत निर्देशन में जो भी गाने गाए वे बहुत लोकप्रिय हुए।
Mujhe abhi pata chala ki bahut guni aur lokpriya sangeetkar Ram Laxman ji (Vijay Patil) ji ka swargwas hua. Ye sunke mujhe bahut dukh hua. Wo bahut acche insaan the.Maine unke kai gaane gaaye jo bahut lokpriya hue. Main unko vinamra shraddhanjali arpan karti hun. pic.twitter.com/CAqcVTZ8jT
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) May 22, 2021
संगीतकार विजय पाटिल अपने बड़े भाई सुरेंद्र पाटिल से साथ राम लक्ष्मण के नाम से फिल्मों में संगीत देते थे। भाई के निधन के बाद भी वे राम लक्ष्मण के नाम से ही फिल्मों में संगीत देते रहे। उनके भाई का निधन 1976 में आई फिल्म एजेंट विनोद के बाद ही हो गया था। दोनों भाइयों में इतना प्रेम था कि भाई विजय पाटिल ने राम लक्ष्मण नाम से ही अपनी सभी फिल्मों में म्यूजिक दिया।
उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी और मराठी की करीब 200 फिल्मों में संगीत दिया। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में उसका संगीत खास पहचान रखता है,संगीतकार रवींद्र जैन की ही तरह राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में राम लक्ष्मण का संगीत लंबे असरे तक रहा। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्में चाहे मैनें प्यार किया, हम आपके हैं कौन हो या हम साथ-साथ हैं, फिल्मों की सफलता में संगीत का खास योगदान रहा है। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों से राम लक्ष्मण को नई पहचान मिली।
राम लक्ष्मण ने 1989 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म मैंने प्यार किया से धूम मचाई थी। रातों रात फेमस हुए राम लक्ष्मण ने हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं तक राजश्री प्रोडक्शन की सुपरहिट फिल्मों का म्यूजिक दिया। वहीं उन्होंने 100 डेज, अनमोल और आई लव यू जैसी में संगीत दिया। मैंने प्यार किया फिल्म के लिए रामलक्ष्मण को बेस्ट म्यूजिक कंपोजर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। विजय पाटिल याने राम लक्ष्मण को बालीवुड में लाने का श्रेया दादा कोंडके को जाता है, राम लक्ष्मण के करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से हुई थी।