जान्हवी कपूर का नया अवतार, फैंस ने तस्वीरों पर लुटाया प्यार

जान्हवी अक्सर ग्लैमरस, बोल्ड और ट्रेडिशनल फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं, इस बार वायरल फोटोज में एक्ट्रेस का स्वैग देखते ही बन रहा है, फैंस उनकी कातिल अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं

Updated: Sep 18, 2021, 06:51 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बीटाउन में एक से बढ़कर एक गॉर्जियस और ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस हैं, जिनके लाखों करोड़ों फैंस और फॉलोअर्स हैं। उन्हीं में से एक हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर। बॉलीवुड स्टार किड जान्हवी काफी टैलेंटेड हैं, वे अपनी मां की तरह ग्लैमरस दिखती हैं, उनकी एक्टिंग की तारीफ करते फैंस नहीं थकते हैं। बात चाहे उनकी पहली फिल्म धड़क की हो या फिर भूत बनी रुही अफजा की करें, उनकी गुंजन संक्सेना द कारगिल गर्ल भी फैंस को पसंद आई है।

जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, वे कभी अपने वेकेशन तो कभी वर्कआउट की फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके स्टाइलिश फोटोज भी फैंस को खूब पंसद आते हैं। हाल ही में जान्हवी ने नया फोटो शूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीकेंड पर फैंस के लिए एक गिफ्ट शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपनी ब्रांड न्यू पिक्स शेयर की हैं। जिसमें वे काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

फोटो में जान्हवी एब्रायडरी वाला टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। उनकी खूबसूरती और अदा फैंस को पसंद आ रही है। उनके फेस पर गिरती लटें उनका लुक और बढ़ा रहीं हैं। फोटोज में जान्हवी का स्टाइल और स्वैग देखते ही बन रहा है। फोटोज को तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।  

वहीं अपनी एक दूसरी पोस्ट में जान्हवी ने अपने मॉर्निंग वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वे जमकर मेहनत करती नजर आ रही हैं।

अपनी इस पोस्ट से जान्हवी शायद यही बताना चाह रही हैं कि उनकी खूबसूरती और टोंड बॉडी का क्या राज है।

इसस पहले भी जान्हवी ने बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जान्हवी कपूर की कई फिल्में बैक टू बैक आने वाली हैं, जिसमें करीना कपूर के साथ तख्त, कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2, गुड लक जेरी, मिली और बाम्बे गर्ल शामिल है।