करीना कपूर की अस्पताल से छुट्टी, न्यू बॉर्न बेबी की दिखी पहली झलक, सैफ और तैमूर भी थे साथ

करीना कपूर के छोटे बेटे की दिखी पहली झलक, न्यू बॉर्न बेबी के साथ अपने घर पहुंची करीना, नैनी की गोद में दिखे तैमूर के छोटे भाई

Updated: Feb 23, 2021, 08:42 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

मुंबई। करीना कपूर की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ वह अपने घर पहुंची है। इस दौरान उनके पति सैफ अली खान, बड़े बेटे तैमूर भी थे। करीना मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जहां 21 फरवरी को उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। फैंस से खुशी साझा करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि करीना और उनका बेबी स्वस्थ हैं। मंगलवार को करीना अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। करीना का छोटा बेटा अपनी नैनी की गोद में नजर आया। 

 

करीना, सैफ अली अपने दोनों बच्चों के साथ घर जाते नजर आए। सैफ की गोद में आगे की सीट पर बैठकर तैमूर घर रवाना हुए। करीना छोटे बेटे के साथ कार की पिछली सीट पर बैठी दिखाई दीं। कैमरे की नजर से बचाने के लिए उन्होंने बच्चे का चेहरा दुपट्टे से ढांक रखा था। बावजूद इसके बेबी की हल्की सी झलक नजर आ ही गई। करीना के पिता रणधीर कपूर ने बच्चे के जन्म पर अपनी खुशियों का इजहार सोशल मीडिया पर किया था। फैंस और बॉलीवुड से भी सैफीना को लागातार बधाइय़ां मिल रही हैं।

शनिवार रात करीना ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। सी-सेक्शन की मदद से उनके बेटे का जन्म हुआ है। जिसके बाद खान और कपूर फैमिली के मेंबर्स ने करीना और सैफ से अस्पताल में मुलाकात की थी।

और पढ़ें: करीना ने दिया दूसरे बेटे को जन्म, तैमूर के छोटे भाई ने दुनिया में रखा कदम

गौरतलब है कि हाल ही में सैफ की वेब सीरीज तांडव रिलीज हुई थी। अब सैफ पेटेर्निटी लीव पर हैं, वे करीना और दोनों बेटों का साथ समय बिताना चाहते हैं। सैफ ने मार्च महीने तक फैमिली को वक्त देने का फैसला लिया है।

वहीं करीना कपूर ने डिलेवरी के लास्ट वक्त तक काम किया और अपने सारे प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए हैं। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी साल के आखिर में रिलीज होगी।

और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में जारी है करीना कपूर का योगा सेशन, फोटो शेयर कर फैंस से शेयर किया फिटनेस मंत्र

करीना अपने बेबी के साथ अपने नए घर में पहुंची हैं। वहां उन्होंने बच्चे के लिए एक नर्सरी भी तैयार करवाई है।