कोई शहज़ादा यह न सोचे कि वो ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकता है, कार्तिक आर्यन के चालान पर मुंबई पुलिस का जवाब
कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म रिलीज़ के सिलसिले में सिद्धिविनायक मंदिर गए थे, इसी दौरान मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी का चालान काटा था

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की गाड़ी का चालान काटे जाने पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का जवाब आया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में कार्तिक आर्यन का चालान काटे जाने की वजह बताई और साथ ही आगे ऐसी भूल न करने की हिदायत भी दी है। मुंबई पुलिस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कार्तिक आर्यन की गाड़ी का चालान काटे जाने की वजह बताते हुए कहा, प्रॉब्लम? प्रॉब्लम ये थी कि गाड़ी को गलत साइड में पार्क किया गया था। कोई शहज़ादा यह सोचने की भूल न करे कि वह ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकता है। इसके साथ ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने रूल्स आज कल एंड फॉरेवर का हैशटैग भी लगाया है। इस पूरे ट्वीट में कार्तिक आर्यन की शहज़ादा के अलावा भूल भुलैया और प्यार का पंचनामा का ज़िक्र भी है।
Problem? Problem yeh thi ki the car was parked on the wrong side!
— Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) February 18, 2023
Don't do the 'Bhool' of thinking that 'Shehzadaas' can flout traffic rules. #RulesAajKalAndForever pic.twitter.com/zrokch9rHl
दरअसल बीते शुक्रवार को कार्तिक आर्यन की नई फिल्म शहज़ादा रिलीज़ हुई थी। इसी दिन कार्तिक आर्यन गणपति का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। जहां उनकी गलत साइड में खड़ी उनकी गाड़ी का चालान काट लिया गया।
कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पहले दिन सात करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को अब तक मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन भी कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में हैं।