नीरजा फेम सोनम कपूर का बर्थ डे, पापा अनिल कपूर हुए इमोशनल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 36 साल की हो गई हैं, पति आनंद ने स्टाइलिश तरीके से किया विश, बर्थ डे पर फैंस भी दे रहे बधाइयां

Updated: Jun 09, 2021, 08:55 AM IST

Photo courtesy: Thrive Global India
Photo courtesy: Thrive Global India

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 9 जून को अपना 36वां बर्थ डे सेलीब्रेट कर रही हैं। वे इनदिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ न्यूयार्क में हैं। आनंद ने अपनी लवली वाइफ को बड़े रोमैंटिक अंदाज में विश किया है। इंस्ट्राग्राम पर आनंद लिखते हैं कि, मुझे पता है कि तुमको वॉलपेपर्स कितने पसंद हैं- मुझे सिर्फ एक ही वॉलपेपर की जरूरत है और वो तुम हो। हैपी बर्थडे माय फॉरएवर वॉलपेपर। जिसके बाद भी प्यारा सा मैसेज किया है।

 वहीं सोनम के पापा अनिल  कपूर ने भी सोशल मीडिया पर विश किया है। अनिल ने सोनम की बचपन की कई फोटोज शेयर की हैं। जिसमें सोनम के बर्थ डे की फोटोज भी हैं। अनिल कपूर ने फोटोज के साथ इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

 

वे लिखते हैं कि वह लड़की जिसने अपने सपनों को पूरा किया और दिल से उसे फॉलो करती हैं। हर दिन तुम्हें बढ़ते हुए देखा और बतौर पैरेंट्स सपना सच हुआ।

 

अनिल ने लिखा है कि मैं बहुत खुश हूं कि तुम और आनंद सेफ और हेल्दी हो। वहीं उन्होंने मिलने और साथ रहने की ख्वाहिश जाहिर की  है। वहीं जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, भूमि पेडनेकर, जोया अख्तर, करीना कपूर, शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर सोनम को बर्थ डे पर विश किया है।

सांवरिया से फिल्मी करियर का आगाज करने वाली सोनम की  गिनती उन अदाकाराओं में होती है,  जिनकी शुरुआती फिल्में फ्लाप होने के बाद भी वे आज सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था। साल 2007 में आई फिल्म में वे रणबीर कपूर के साथ रुपहले पर्दे पर नजर आई थीं। फिल्मों में आने से पहले सोनम काफी मोटी हुआ करती थीं। फिर संजय लीला भंसाली के कहने पर उन्होंने करीब 30 किलो वजन कम किया। सोनम ने सिंगापुर से एक्टिंग का कोर्स किया है।

सोनम में दिल्ली-6, आई हेट लव स्टोरी, रांझणा, भाग मिल्खा भाग में खूब जंची। उन्होंने खूबसूरत, आयशा, थैंक यू , द जोया फैक्टर, प्लेयर्स, बेवकूफियां, डॉली की डोली, मौसम, प्रेम रतन धन पायो और नीरजा  वीरे दी वेडिंग जैसी कई फिल्मों में काम किया है। फैंस को उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। सोनम अक्सर फैशन शोज में नजर आती हैं। वे अपनी यूनीकी ड्रेसिंग के लिए फेमस हैं।

साल 2018 में सोनम ने यूके बेस्ड बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए अब वे विदेश में ही सेलेट हैं।