प्रीति जिंटा बनीं ट्विंस बच्चों की मां, जय और जिया रखा बच्चों का नाम

प्रीति और जेन गुडइनफ के घर आई दोहरी खुशी, 46 साल की उम्र में मां बनी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर फैंस से शेयर की गुड न्यूज

Updated: Nov 18, 2021, 07:41 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस प्रीति जिंटा मम्मी बन गई हैं। उनके यहां जुडवां बच्चों ने जन्म लिया है। दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिए पैदा हुए हैं। प्रीति ने 5 साल पहले जेन से शादी रचाई थी। अब 46 साल की उम्र में उनके घर किलकारी गूंजी है। कपल ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। वे लिखती है कि मैं सभी के साथ आज की सबसे बड़ी खुशख़बरी शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बेहद खुश हैं और हमारा दिल आभार और प्यार से भरा हुआ है क्योंकि हम अपने जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। प्रीति ने बेटे का नाम जय जिंटा गुडइनफ और बेटी का जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। उन्होंने लिखा है कि वे परिवार में दोनों बच्चों का दिल से स्वागत कर रहे हैं।

अपनी पोस्ट में ही उन्होंने इन बच्चों के सरोगेसी के माध्यम से मां बनने की खबर शेयर की है। वे लिखती है कि हम जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी डॉक्टर्स, नर्स के साथ उनकी सरोगेट को इस खूबसूरत जर्नी के लिए धन्यवाद किया है। खबर के आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

प्रीति जिंटा ने 41 साल की उम्र में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी फाइनेंशियल एनालिस्ट से शादी रचाई थी। प्रीति और जेन गुडइनफ की शादी 29 फरवरी 2016 को लॉस एंजिलिस में हुई थी। एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी में में वे भारतीय अंदाज में दिख रही थी।

प्रीति जिंटा ने अपने करियर की शुरूआत लिरिल साबुन के विज्ञापन से की थी और इस विज्ञापन के आते ही इंडस्ट्री में इस चुलबुली लड़की को लेकर  धूम मच गयी थी। फिर 1998 में फिल्म 'दिल से' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। क्या कहना, वीर जारा, कभी अलविदा ना कहना, कल हो ना हो, चोरी-चोरी चुपके-चुपके, हर दिल जो प्यार करेगा, सोल्जर, फर्ज, हीरो, दिल चाहता है, कृष जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम किया। शादी के बाद इश्क इन पेरिस और 2018 में आई फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं।

प्रीति अब एक सफल बिजनेस वुमन बन गई हैं। IPL क्रिकेट टीम Punjab Kings की वो मालकिन हैं, जिसका पुराना नाम किंग्स11 पंजाब था। अब इसका नाम बदल दिया गया है।