BTown में फैला कोरोना, संजय कपूर और सोहेल खान की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव

महीप कपूर और सीमा खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद दोनों घर में आइसोलेट हो गई हैं

Publish: Dec 14, 2021, 02:54 AM IST

Photo Courtesy: ABP News
Photo Courtesy: ABP News

मुंबई। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद BTown की अन्य हस्तियों को भी कोरोना ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और सोहेल खान की पत्नियों को भी कोरोना संक्रमण हो गया है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

संजय कपूर ने खुद एक हिंदी न्यूज़ चैनल से अपनी पत्नी महीप कपूर के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि महीप में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। जिस वजह से महीप ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं अभिनेता सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी इस समय आइसोलेशन में हैं। उनका घर पर ही इलाज चल रहा है। 

महीप कपूर और सीमा खान दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता रहा है। ऐसे में उन्होंने अपने संपर्क में आए तमाम लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। 

यह भी पढ़ें : करीना और अमृता अरोड़ा को हुआ कोरोना, बीएमसी ने जतायी सुपरस्प्रेडर होने की आशंका

इससे पहले मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। करीना और अमृता भी काफी अच्छी दोस्त हैं और अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता रहा है। करीना कपूर हाल ही में अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ करण जौहर द्वारा आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने भी शिरकत की थी। 

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संक्रमित पाए जाने के बाद बीएमसी ने इनके सुपरस्पेडर होने की आशंका जताई थी। इस बात की प्रबल आशंका है कि बॉलीवुड की अन्य हस्तियां भी अब कोरोना की चपेट में आ सकती हैं।