Dangerous Celebrities 2020: सितारों के सर्च से रहें सावधान

अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने जारी की 'सबसे खतरनाक सेलेब्रिटीज़' की लिस्ट, जिसमें कई भारतीय सितारों के नाम शामिल

Updated: Oct 08, 2020, 03:58 AM IST

Photo Courtesy: Midday
Photo Courtesy: Midday

शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में जानने के लिए इंटरनेट का यूज नहीं करता हो। अपने फेवरेट स्टार्स से जुड़ी अपडेट के लिए आपकी दीवानगी आपको खतरे में डाल सकती है। कई इंडियन बालीवुड स्टार्स का नाम Most Dangerous Celebrity List' में शुमार हैं। इनके बारे में की गई कोई भी सर्च परेशानी में डाल सकती है। दरअसल इन स्टार्स के नाम से जुड़े कई वायरस और Malicious Sites मौजूद हैं।  जिसकी वजह से उन्हें खतरनाक सेलीब्रिटी माना गया है।

अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने यह लिस्ट जारी की है। जिसमें कहा गया है कि इनके बारे में इंटरनेट पर सर्च करना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप इन्हें इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए।

 

सबसे टॉप पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम है। इसके बाद सेकेंड पोजीशन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू, तीसरे नंबर पर तापसी पन्नू, चौथे पर अनुष्का शर्मा और पांचवें नंबर पर सोनाक्षी सिन्हा हैं। इस लिस्ट में छठी स्थान पर सिंगर अरमान मलिक, सातवें नंबर पर सारा अली खान, आठवें नंबर पर दिव्यांका त्रिपाठी, नौवें नंबर पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दसवें स्थान पर सिंगर अरिजीत सिंह हैं।

इंटरनेट के जानकारों का कहना है कि जब कोई इंटरनेट पर इन स्टार्स के बारे में सर्च करता है तो यूजर Malware साइट्स पर डायरेक्ट हो रहे हैं, जो खतरनाक हैं।

कई बार फैंस अपने फेवरेट एक्टर बारे में बहुत कुछ जानने की कोशिश में रहते हैं। बॉलीवुड स्टार्स की फोटो, गाने, न्यूज इंटरनेट पर सर्च करते हैं। लेकिन उन्हें सर्च करना मुश्किल में भी डालने वाला हो सकता है।