विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब करने वाले हैं सगाई

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के लिंकअप की खबरें वायरल, विक्की बोले जल्द करेंगे सगाई, अफेयर की खबरों को बताया दोस्तों की देन

Updated: Oct 18, 2021, 01:26 PM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

एक बार फिर उरी फेम एक्टर विक्की कौशल सगाई की खबरें उड़ी हैं। इस बार विक्की ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वे सगाई करने वाले हैं, लेकिन कब करेंगे यह अभी तय नहीं है। दरअसल उनके और कैटरीना की सगाई की खबरें उड़ी हैं। जिसके बारे में उन्होंने बताया है कि अभी सगाई नहीं हुई है, वे जल्द सगाई करेंगे। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब इनकी सगाई की खबरें वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी दिनों पहले भी दोनों के बारे में खबरें उड़ी थी।

दो साल से कैटरीना और विक्की एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की रोका सेरेमनी की फोटोज तक वायरल हो गई थीं। बाद में खुलासा हुआ था कि ये फोटोज पुरानी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इन फोटोज को लेकर लोग उन्हें बधाई मिलने लगी थी। इसके बारे में एक मजेदार किस्सा उन्होंने शेयर किया था। उन्होंने बताया कि एक दिन सुबह वे जिम गए तो लोगों ने उन्हें सगाई की बधाइयां दीं। घर लौटने पर पेरेंट्स ने मज़ाक में पूछा था कि ‘अरे यार, तेरी इंगेजमेंट हो गई, मिठाई तो खिला दे।’ तब उन्होंने कहा था कि ‘जितनी असली इंगेजमेंट है, उतनी असली मिठाई भी खा लीजिए।

 

इन दिनों विक्की कौशल अपनी फिल्म सरदार ऊधम को लेकर बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया। इस दौरान विक्की ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। कैटरीना कैफ के साथ उनके अफेयर को उन्होंने मीडिया की देन बताया।   

विक्की कौशल का कहना है कि कैटरीना से उनका अफेयर महज मीडिया की देन है। जब सही वक्त आएगा वे सगाई भी कर लेंगे। फिलहाल किसी तरह के लिंकअप से उन्होंने इनकार किया है।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

वैसे विक्की कौशल अपने अफेयर की खबरों से कितना भी इनकार करें, लेकिन फैंस को पता है कि जहां आग होती है धुआं वहीं से निकलता है। कैटरीना के साथ विक्की अक्सर स्पॉट होते रहे हैं। वे कैटरीना के घर पर भी नजर आए हैं। वहीं दोनों एक साथ कई इवेंट्स में साथ ही शामिल होते हैं। शूजीत सरकार की फिल्म सरदार ऊधम सिंह की स्क्रीनिंग के मौके पर भी कपल को हाथों में हाथ डाले देखा गया था। यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

फिल्म में सरदार ऊधम सिंह की हस्ती के साथ आज़ादी की लड़ाई के प्रति उनका नजरिया भी दिखाया गया है। ऊधम सिंह का मक़सद सिर्फ़ बदला लेना नहीं था।