क्यों रणवीर सिंह ने कहा दीपिका पादुकोण देंगी जोरदार लप्पड़, जाने यहां
टीवी पर डेब्यू कर रहे हैं रणवीर सिंह, द बिग पिक्चर शो निभाएंगे होस्ट की भूमिका, 16 अक्टूबर से ऑनएयर होगा शो, फैंस के सवालों के मजेदार जवाब देते नजर आए अतरंगी स्टार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पहली बार टीवी शो होस्ट करने जा रहे हैं। यह नया रियालिटी शो 16 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर ऑनएयर होगा। ये अपनी तरह का अनोखा शो है, जिसमें होस्ट बने रणवीर सिंह का अलग ही स्टाइल नजर आने वाला है। शो की लॉन्चिंग के दौरान रणवीर ने अपनी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को फैंस के साथ साझा किया।
रणवीर सिंह का सपना है कि उनका एक छोटा सा प्यारा सा घर हो, जिसमें वाइफ दीपिका और बच्चे हों। प्यारे से घर में सभी लोग खूब मस्ती करें। परिवार घर में खेल कूद करे। वो हमेशा हेप्पी और हेल्दी रहें। इसे उन्होंने अपनी बिग पिक्चर बताया। वहीं रणवीर ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि मरते दम तक वे दर्शकों को इंटरटेन करते रहें।
रणवीर सिंह सवालों के मजेदार अंदाज में जवाब देते नजर आए। उन्होंने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बड़े मजे से दे रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि लॉकडाउन में क्या किया तो वे बोले टाइगर किंग देखी।
जब रणवीर को दीपिका और उनकी पहली फर्स्ट एनीवर्सरी की फोटो दिखाकर पूछा गया कि ये कहां की तस्वीर है तो जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मैनें इसका सही आंसर नहीं दिया तो दीपिका उन्हें जोरदार लप्पड़ देंगी। उन्होंने बताया कि जो फोटो दिखाई गई है वह तिरुपति मंदिर की है।
रणवीर के टीवी डेब्यू का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, शो के कई प्रोमो सामने आ गए हैं। रणवीर सिंह महिला कंटेस्टेंट के साथ चाय डेट का मजा लेते दिखे। वहीं रणवीर एक कंटेस्टेंट शूज गिफ्ट करके पहनाते दिखाई दिए।