Kisan Dandi Yatra: भोपाल में होगा किसान दांडी यात्रा का समापन

Farmers Distress: केंद्र द्वारा कृषि सुधार के नाम पर लाए गए तीन अध्यादेशों का विरोध जारी, किसान दांड़ी यात्रा का समापन 12 सितंबर को भोपाल में

Updated: Sep 12, 2020, 08:19 AM IST

भोपाल। हरदा जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हरदा से भोपाल तक जारी किसान दांड़ी यात्रा का समापन शनिवार 12 सितंबर को होगा। यह यात्रा केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीन अध्यादेशों के विरोध में है। यह पद यात्रा 9 सितंबर को शुरू हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में किसान हरदा से भोपाल तक पद यात्रा कर रहे हैं। यह किसान दांड़ी यात्रा 12 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी। यात्रा में शामिल किसान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन सौपेंगे।

Click Digvijaya Singh: किसानों के लिये काला कानून बने केन्द्र सरकार के तीन अध्यादेश

दरअसल केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के नाम पर लाए गए तीन अध्यादेशों विरोध हो रहा है। इन्हे किसानों के लिए काला कानून कहा जा रहा है। इन अध्यादेशों से किसान, छोटे व्यापारी, मध्यम व्यापारी और उपभोक्ताओं को नुकसान होगा। यह सभी के हितों के विपरीत हैं।

Click  Kisan Dandi Yatra: किसानों की मांगों को लेकर हरदा से भोपाल तक किसान दांडी यात्रा

सभी किसान संगठन, व्यापारी संघ और कर्मचारी यूनियन इन अध्यादेशों को काला कानून बता रहे हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार कृषि और किसानों के लिए लाए गए किसान विरोधी अध्यादेश वापस ले।