रबी फसलों की बढ़ाई गई MSP, मोदी कैबिनेट का फैसला
सबसे ज़्यादा एमएसपी मसूर और सरसों पर बढ़ाई गई है, 2021-22 की तुलना में इन दोनों ही फसलों पर 400 रुपए तक एमएसपी में इज़ाफा किया गया है

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों पर एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद रबी के फसलों पर नई एमएसपी जारी कर दी गई है। सबसे ज़्यादा मसूर और सरसों की एमएसपी में वृद्धि की गई है। दोनों ही फसलों पर 400 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
मोदी सरकार ने रबी की कुल 6 फसलों पर एमएसपी बढ़ाने का निर्णय लिया। जिन फसलों पर एमएसपी बढ़ाई गई है, उनमें गेहूं, मसूर, सरसों, जौ, चना, कुसुंभ(सूरजमुखी) शामिल है। मोदी सरकार ने सबसे कम एमएसपी जौ की फसल पर बढ़ाई है। जौ की फसल पर 35 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से एमएसपी बढ़ाई गई है।
इन फसलों पर बढ़ी एमएसपी
मोदी कैबिनेट के फैसले के मुताबिक गेंहू पर अब 2015 रुपए प्रति क्विंटल की एमएसपी निर्धारित की गई है। पहले यह 1975 रुपए प्रति क्विंटल थी। यानी गेहूं पर एमएसपी में 40 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। गेहूं के बाद जौ पर 35 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से एमएसपी में वृद्धि की गई है। जौ पर अब नई एमएसपी 1635 रुपए प्रति क्विंटल है। फसलों पर बढ़ाई गई एमएसपी में न्यूनतम बढ़ोतरी जौ पर ही की गई है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति (#CCEA) ने रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए सभी अधिदेशित रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को दी मंजूरी...#Cabinet #AatmaNirbharKrishi pic.twitter.com/WZxJsDznlF
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) September 8, 2021
कुसु्म्भ यानी सुरजमुखी पर सरकार ने 114 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ाई है। सुरजमुखी पर नई एमएसपी 5441 रुपए प्रति क्विंटल थी। सरकार ने सबसे एमएसपी में सबसे ज़्यादा एमएसपी सरसों और मसूर पर बढ़ाई है। मसूर और सरसों पर अब नई एमएसपी क्रमशः 5550 और 5050 रुपए प्रति क्विंटल है।