अडार पूनावाला की वाइफ़ नताशा बनीं फ़ैशन सिंबल, 8 लाख की ड्रेस के चर्चे

सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अडार पूनावाला की वाइफ नताशा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं, एक इवेंट में वे Oscar De La Renta की 8 लाख की dress में नजर आईं, उनके 2-2 लाख के स्टाइलिश स्लिंग बैग के भी हो रहे चर्चे

Updated: Sep 23, 2021, 11:52 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

नताशा पूनावाला, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अडार पूनावाला की वाइफ का फैशन हमेशा चर्चाओं मे रहता है। एक बिजनेस विमन के रूप में वे अपने गजब के फैशन सेंस और लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती हैं। उनका फैशन सेंस अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों के लिए आकर्षण का विषय बनता है। नताशा लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती हैं। उनकी वार्डरोब में देश दुनिया के फेमस और महंगे ब्रांड्स की भरमार है। हाल ही में वे 8  लाख की ब्लैक कलर की फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं तो सब उन्हें देखते रह गए।

नताशा ने ब्रिटिश वोग के टिफ़नी एंड कंपनी के एक इवेंट में शिरकत की थी। इस दौरान उनका फ्लोरल ड्रेस नताशा की शान में चार चांद लगाते दिखा। फूल की तरह वो खुद भी इसे पहनकर खिली खिली नजर आ रही थी। इस ड्रेस की कीमत 8 लाख रुपये बतायी गयी है। इस Oscar De La Renta dress में 3D फूल बने थे।

इस कीमती ड्रेस के साथ नताशा ने एक नहीं बल्कि दो आईफोन के फोन कवर कैरी किए थे। उनका क्लासिक स्लिंग और कोजी स्टाइल वाले 2 स्लिंग बैग भी कम आकर्षक नहीं थे। इस बैग्स की कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा थी। ब्रांडेड बैग्स पसंद करने वालों की चाहत होती है कि उनके कलेक्शन में हर्मिस हैंडबैग हो। लेकिन अदार पूनावाला की वाइफ नताशा पूनावाला के पास हर्मिस बैग्स का इतना कलेक्शन है कि वे अपना पर्सनल स्टोर खोल सकती हैं। उनके कलेक्शन में 80 लाख तक के हैंडबैग्स हैं। Chanel and Fendi जैसे डिजाइनर ड्रेस पसंद करने वाली नताशा के कलेक्शन की एक झलक देखकर ही फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

नताशा पूनावाला सिर्फ ड्रेस ही नहीं सिल्वर स्क्रीन हीरो हिरोइन से दोस्ती की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं। नताशा करीना की गर्ल्स गैंग की मेंबर हैं। हाल ही में उन्होंने करीना कपूर के बर्थ डे पर भी उनके साथ कई फोटोज शेयर किए थे। उनके दोस्तों की लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। ऐश्वर्या राय, करण जौहर, करीना कपूर,करिश्मा कपूर, मलाइका अरोरा, प्रियंका चोपड़ा अर्जुन कपूर, मनीष मलहोत्रा  जैसे कई सेलिब्रिटी उनकी लिस्ट में शामिल हैं।

नताशा का शाही घरानों के सदस्यों से भी मिलना जुलना है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर इसकी झलक पेश करती रहती हैं। कहा जाता है कि ब्रिटिश रॉयल फैमिली के भी वो काफी करीब हैं।

नताशा की ग्लैमरस लाइफ स्टाइल को फिल्म स्टार भी कॉपी करते हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस के दीवाने देश दुनिया में हैं। एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि सिंगर कैटी पेरी उनके फैशनसेंस से इतनी इंस्पायर हैं कि वे उनके टिप्स लेती हैं। एक बार कैटी को इंडियन ड्रेसेज की जरूरत थी तो उन्होंने नताशा को याद किया था।

नताशा पूनावाला के पास स्टाइलिश वॉर्डरोब है। वे अक्सर अपनी ड्रेसिंग स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जो भी खूबसूरत है वे उस अटायर को पहनना पसंद करती हैं। 26 नवम्बर 1981 को पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित एक कॉटेज में नताशा पूनावाला का जन्म हुआ था। उनकी परवरिश काफी पारंपरिक तरीके से हुई है। जब वे बहुत छोटी थीं तब उनकी मां से दूसरी शादी कर ली थी। 

 लंदन में पढ़ाई के दौरान नताशा और अदार पूनावाला की मुलाकात हुई थी। नताशा को ब्यूटी विथ ब्रेन का कॉम्बिनेशन कहा जाता है। उन्होंने लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। 5 साल के प्यार के बाद नताशा और अडार ने 2006 में शादी कर ली थी। नताशा के दो बच्चे हैं। वे उनकी एजुकेशन और मॉरल वैल्यूज को लेकर बड़ी सजग रहती हैं। नताशा का कहना है कि उनका पालन पोषण बड़े पारंपरिक ढंग से हुआ है। वे खुद को माइक्रो मैनेजर मानती हैं।