भारतीयों का मन मांगे मोमोज, जोमेटो की रिपोर्ट का दावा 2021 में एक करोड़ से ज्यादा मिले ऑर्डर

जोमेटो पर भी हिट रही बिरयानी हर सेकंड 2 ऑर्डर मिले, बेस्ट कॉम्बो में लोगों को पसंद आया बटर पनीर मसाला और बटर नान, समोसा और वड़ा पाव भी लोगों ने चाव से किया ऑर्डर

Updated: Dec 28, 2021, 12:17 PM IST

Photo Courtesy: pinterest
Photo Courtesy: pinterest

इनदिनों जोमेटो और स्वीगी एप खाना मंगवाने के लिए लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। स्वीगी के बाद अब जोमेटो ने अपना सालाना लेखा जोखा पेश किया है। इसकी रिपोर्ट में साल भर में देशभर में सबसे ज्यादा मोमोज के ऑर्डर मिले हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर समोसा और वड़ा पाव लोगों ने खूब खाया है। दरअसल पिछले साल की तरह इस साल भी देश में अप्रैल मई में लॉकडाउन का सामान करना पड़ा था। उन दिनों होटलों और रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी और टेक-अवे की सुविधा थी।  यही वजह थी लोगों ने अपना पसंदीदा खाना ऑर्डर करके मंगवाया। इसके लिए ज़ोमैटो और स्विगी जैसे ऐप लोगों के मददगार बने। कुछ दिनों पहले स्वीगी ने आंकड़े जारी करते हुए बताया था कि उसके एप पर साल भर में सबसे ज्यादा बिरयानी के आर्डर आए थे। प्रति मिनट 115 आर्डर मिले थे।

अब Zomato ने अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है, रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला आइटम मोमोज था। साल 2021 में Zomato ऐप पर करीब 1.06 करोड़ लोगों ने मोमोज का ऑर्डर दिया। जबकि 72.97 लाख लोगों समोसे और 31.57 लाख लोगों ने मुंबई का फेमस वड़ा पाव पसंद किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zomato (@zomato)

 

जोमेटो पर ज्यादा पसंद किया जाने वाला कॉम्बिनेशन पनीर बटर मसाला, बटर नान रहा, इस कॉम्बो को करीब 11 लाख बार ऑर्डर किया गया था। जोमेटो ने इसकी तुलना विक्की औऱ कैटरीना के जोड़े से की है। वहीं बिरयानी ने हर साल की तरह एक बार फिर बाजी मारी है। साल 2021 में जोमेटो पर औसतन प्रति सेकंड में दो बिरयानी डिलिवर की। वहीं दूसरे नंबर पर डोसा रहा इस साल 88 लाख से अधिक डोसा के ऑर्डर मिले। वहीं 25 नवंबर को जब भारत T 20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान से हारा था, उस दिन भी दस लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी पसंद का खाना आर्डर किया। इस दिन जोमेटो पर कुल 1,062,710 लोगों ने क्रिकेट में टीम इंडिया की हार का दर्द अपना पसंदीदा खाना खाकर भुलाने की कोशिश की।

और पढ़ें: बिरयानी की बादशाहत बरकरार, लोगों को मीठे में भाया गुलाब जामुन और रसमलाई

दिल्ली के तुषार नाम के शख्स ने जोमोटो पर 389 पिज्जा का ऑर्डर साल भर में दिया। वहीं साल भर में सबसे ज्यादा का बिल भरने वाले अहमदाबाद के एक ग्राहक ने एक दिन में 33 हजार रुपए का खाना मंगवाया। जोमेटो का दावा है कि कंपनी प्रो यूजर्स को सालाना सब्सक्रिप्शन के साथ ऑर्डर पर एक्सट्रा रिबेट देती है, इस तरह देश भर में लोगों ने इस साल करीब 250 करोड़ रुपये की बचत भी की है।