इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का आया भूकंप, भीषण सुनामी की चेतावनी जारी

पूर्वी इंडोनेशिया के मौमेरे शहर के 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप, भूकंप केंद्र के हजार किलोमीटर तक के तटों के पास खतरनाक लहरें उठने की आशंका

Updated: Dec 14, 2021, 05:38 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

मंगलवार सुबह पूर्वी इंडोनेशिया में भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 7.7 दर्ज की  गई। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि इस का केंद्र 03:20 GMT पर फ्लोर्स सागर में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया है। जो कि इंडोनेशिया के मौमेरे शहर के करीब 100 किलोमीटर नॉर्थ में है।

पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके रात करीब 3.20 मिनट पर महसूस किए गए। मंगलवार से पहले शनिवार को भी रात में इंडोनेशिया के मालुकू इलाके में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने इसे लेकर कहा है कि भूकंप केंद्र के करीब एक हजार किलोमीटर तक के तटों के नजदीक खतरनाक लहरें उठने की आशंका है।

 दरअसल प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर की वजह से इंडोनेशिया में लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं होती रहती हैं। वहां तीव्र भूकंपीय गतिविधियां होती है। इसकी मुख्य वजह टेक्टोनिक प्लेट्स का टकरना हैं। यह जापान से दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन के बीच फैली हुई है।इंडोनेशिया में भूकंप अक्सर तबाही लेकर आता है। इससे पहले 2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा के पास 9.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी आई थी।जिसमें करीब डेढ़ लाख लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

और पढ़ें: कांग्रेस एमएलए ने क्या कहा कि तिलमिला गई बीजेपी

साल 2018 में में लोम्बोक द्वीप में भूकंप आया था जिसके बाद अगले कुछ हफ्तों में कई और झटके आए थे. इसमें हॉलिडे द्वीप और पड़ोसी सुंबावा में 550 से अधिक लोग मारे गए थे।