अफगानिस्तान की सबसे भयावह तस्वीर, ख़ौफ़ ऐसा कि प्लेन के पहिए से लटके लोग, ऊपर उठते ही हवा में छूट गए हाथ
अफगानिस्तान में तालिबान का खौफ, मुल्क छोड़ने को मजबूर नागरिक, काबुल एयरपोर्ट पर अफरा तफरी, एक के ऊपर एक लदे जा रहे हैं लोग, सामने आया उड़ते विमान से गिरने का वीडियो

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबानी आतंकियों का पूरी तरह कब्जा होने के बाद देशभर में दहशत का माहौल है। इसी बीच राजधानी काबुल से अबतक कि सबसे भयावह तस्वीर सामने आई है। यहां तीन लोग उड़ते विमान से गिर गए। बताया जा रहा है कि विमान के भीतर जगह नहीं मिलने पर वे प्लेन को पकड़कर लटक गई थे। इस दौरान प्लेन जैसे ही आसमान में ऊपर गई, हवा के तेज थपेड़ों के सामने उनकी पकड़ हार गई और वे एक के बाद एक विमान से नीचे गिर गए।
देश छोड़ने की जद्दोजहद तीनों अफगान नागरिकों की जान पर बन आई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छोटे-छोटे तीन लोग प्लेन से गिरते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने इन घटना की पुष्टि की है।
तालिबानी हुकूमत: अफगानिस्तान छोड़ने की जल्दबाज़ी पड़ी भारी, उड़ते विमान से 3 लोग गिरे, टायर पकड़ कर लटके हुए थे तीनो लोग। वीडियो वायरल #Talibans |#kabulairport |#Afganistan pic.twitter.com/ROlB6sEOSe
— humsamvet (@humsamvet) August 16, 2021
ऐसी ही एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि तालिबानी आतंकियों से बचने के लिए लोग प्लेन के ऊपर चढ़ गए हैं। इन हृदयविदारक दृश्यों को देखकर समझा जा सकता है कि तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान में किस तरह से क्रूरतापूर्ण रवैया अपनाया है।
Afghanistan in 21 century, Kabul Airport pic.twitter.com/TCRXHbqlFf
— Muslim Shirzad (@MuslimShirzad) August 16, 2021
इसके पहले एक वीडियो सामने आई थी जिसमें देखा जा सकता है कि रनवे पर दौड़ रहे प्लेन के साथ यात्रियों की भारी भीड़ दौड़ रही है और कुछ लोग तो अपनी जान की परवाह किए बगैर दौड़ती प्लेन में घुंसने का प्रयास कर रहे हैं।
तालिबानी हुकूमत: अफगानिस्तान छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर विमान के साथ साथ भागते नजर आए अफगानिस्तान के लोग#kabulairport |#Talibans |#Afganistan #Afganistan pic.twitter.com/tRBctnqFxS
— humsamvet (@humsamvet) August 16, 2021
एयरपोर्ट पर हो रही इस भगदड़ के दौरान गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों के मरने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि प्लेन में चढ़ने के लिए जब भगदड़ हुई तब लोगों पर गोलियां चलाई गई और इसमें ये लोग मारे गए। काबुल एयरपोर्ट को फिलहाल भारी भीड़ और अफरातफरी के चलते बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डे पर हजारों की संख्या में लोग उमड़े हैं। वे किसी भी फ्लाइट से अफगानिस्तान छोड़कर कहीं भी भाग जाना चाहते हैं। कई वीडियो ऐसे भी आए हैं, जिसमें लोग बमुश्किल विमानों में धक्कामुक्की कर घुसते दिखे हैं।
#Kabul से भयावह तस्वीरें pic.twitter.com/mkIPWVLOjR
— Vinod Kapri (@vinodkapri) August 16, 2021
इसी बीच पूरे अफगानिस्तान के एयरस्पेस को भी बंद कर दिया गया है। इससे भारत के उन लोगों को भी झटका लगा है, जो अफगानिस्तान से निकलकर वतन वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। तालिबान काबुल में आजादी की अपनी पहली सुबह मना रहा है। पूरे शहर में सफेद तालिबानी झंडे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान लड़ाकों द्वारा लूटपाट करने की भी खबरें आ रही है।
यह भी पढ़ें: तालिबानी हुकूमत: बिना हिजाब पहने एयरपोर्ट के पास पहुंची महिलाओं को मारी गोली, बदहवास भागे जा रहे हैं लोग
उधर काबुल शहर से बाहर निकलने का रास्ता खोजने की कोशिश में कारों की लंबी कतारें लग गई हैं। लोग इधर-उधर बदहवास भागे जा रहे हैं। उधर बैंकों में भी भारी भीड़ है। लोग जल्द से जल्द अपनी सेविंग्स निकालना चाहते हैं। एटीएम के बाहर भी भारी भीड़ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि लोग किताबें जला रहे हैं और महिलाऐं बुरका खरीद रही हैं।