चीन में भयंकर गर्मी ने तोड़े कई रिकॉर्ड,पारा पहुंचा 50 के पार

50 के ऊपर का तापमान यकीनन झुलसाने वाला होता है। ऐसे में चीन के लोग किस गर्मी को झेल रहे हैं। इसका अंदाजा भी लगाना नामुमकिन है।

Updated: Jul 17, 2023, 12:48 PM IST

चीन/भोपाल। चीन में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि जुलाई के महीने में चीन में गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। चीन ने देश में 52.2 डिग्री सेल्सियस (126 डिग्री फ़ारेनहाइट) के रिकॉर्ड-उच्च तापमान की रिपोर्ट दी है। 50 के ऊपर का तापमान यकीनन झुलसाने वाला होता है। ऐसे में चीन के लोग किस गर्मी को झेल रहे हैं। इसका अंदाजा भी लगाना नामुमकिन है। तापमान में बढ़ोतरी होने से बिजली की खपत काफी ज्यादा जाती है।

दुनिया के बड़े हिस्से में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा मंडरा रहा है। यूरोप और जापान में रिकॉर्ड गर्मी का पूर्वानुमान लगया गया.जिसके कारण शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में लाखों लोगों को भयंकर तापमान वृद्धि झेलना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने "बेहद गर्म और खतरनाक सप्ताहांत" की चेतावनी दी है, जिसके चलते कैलिफोर्निया से टेक्सास तक तेज लू के चरम पर पहुंचने की आशंका है। 

आपको बता दें कि हाल के महीनों में पूरे चीन में तापमान असामान्य रूप से अधिक रहा है, जिस पर वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी बढ़ रही है।