अमेरिका के कैलिफोर्निया में मास शूटिंग, 9 लोगों की गोली लगने से मौत और 16 घायल

चाइनीज न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान रात के साढ़े 3 बजे के करीब यह फायरिंग मोंटेरी पार्क इलाके में हुई, हादसे में दर्जनों लोगों को गोली लगने की खबर है।

Updated: Jan 22, 2023, 11:16 AM IST

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार को मास शूटिंग की घटना हुई है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाइनीज न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान यह घटना हुई जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई वहीं 16 घायल हैं।

बताया जा रविवार रात करीब साढ़े 3 बजे यह फायरिंग मोंटेरी पार्क इलाके में हुई। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बताया गया है कि यह मामला रंगभेद से जुड़ा है। स्थानीय लोगों और एशियन कम्युनिटी के बीच हिंसा हुई। इसमें 17 साल का एक चीनी मूल का युवक भी मारा गया है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

‘स्काय न्यूज’ ने लोकल अथॉरिटीज के हवाले से खबर दी है कि घटना के वक्त बहुत तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था, लिहाजा काफी देर तक तक तो ये ही समझ नहीं आया कि आतिशबाजी हो रही है या फायरिंग। कुछ देर बाद घायल लोगों को भागते देखा गया तब जाकर सच्चाई का पता चला। 

घटना के वक्त मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। यहां दो दिन का लूनर न्यू ईयर फेस्टिवल चल रहा था। यह जगह लास एंजिलिस से महज 10 किलोमीटर दूर एक सबअर्बन यानी उपनगरीय इलाका है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने एक चीनी कपल के घर में घुसकर भी फायरिंग की है।