महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं अलका लांबा, वरुण चौधरी को मिला एनएसयूआई का कमान

अलका लांबा को कांग्रेस ने महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं वरुण चौधरी को NSUI का अध्यक्ष बनाया है।

Updated: Jan 05, 2024, 10:07 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल का दौर जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठन महिला कांग्रेस और एनएसयूआई में राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस पार्टी ने अलका लांबा को महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं वरुण चौधरी को छात्र संगठन एनएसयूआई की कमान सौंपी है।

अलका लांबा 1994 में सोंग्रेस के छात्र संगठन NSUI से जुड़ीं हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी के दौरान ही NSUI की स्टेट गर्ल कन्वीनर बनी थीं। साल 1997 में अलका लांबा NSUI की राष्टीय अध्यक्ष बनीं। 2002 में अलका को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। अब कांग्रेस ने उन्हें महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने प्रभारी कन्हैया कुमार की मौजूदगी में 5 छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे। इनमें राजस्थान से विनोद जाखड़, तेलंगाना से वेंकट और अनुलेखा, दिल्ली से वरुण चौधरी, हरियाणा से विशाल चौधरी के नाम शामिल था। इस रेस में वरुण चौधरी आगे निकल गए। वो NSUI के निवर्तमान अध्यक्ष नीरज कुंदन की जगह ले रहे हैं।