सेल्फी लेने का बहाना कर पत्नी ने पति को छत से फेंका, दो हफ्ते तक बेहोश रहा पति

भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी का मामला, नवविवाहिता सुमन सेल्फी लेने के बहाने अपने पति को छत पर ले गई, जहां उसने मजाक मजाक में अपने पति को धक्का देना शुरू किया, पति पत्नी की चाल को समझ नहीं पाया, अंततः तीन मंजिला इमारत से पति गिर गया, दो हफ्ते बाद जब उसे होश आया, तब जाकर पत्नी की पोल पट्टी खुली

Updated: Jul 21, 2021, 12:31 PM IST

Photo Courtesy : Raj Express
Photo Courtesy : Raj Express

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक नवविवाहिता पत्नी ने अपने पति को सेल्फी लेने का बहाना देकर छत से नीचे फेंक दिया। तीसरी मंजिल से गिरने के कारण पति का जबरा, हाथ और पैर टूट गए। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो हफ्तों तक पति बेहोशी की हालत में रहा। लेकिन उसके होश में आते ही पत्नी की पोल खुल गई। पुलिस ने अब पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी की है। यहां पर सुमन नामक महिला अपने पति धर्मेंद्र सैनी और ससुराल वालों के साथ रह रही थी। इसी साल अप्रैल महीने में धर्मेंद्र और सुमन की लव मैरिज हुई थी। 20 जून को सुमन अपने पति को सेल्फी लेने के बहाने छत पर ले गई।

लेकिनछत पर ले जाते ही सुमन अजीब तरीके से पति के साथ बर्ताव करने लगी।सुमन अचानक अपने पति को धक्का देने लगी। पति ने पहली बार में अपने आप को संभाल लिया। उसे यही लगा कि सुमन मजाक कर रही है, लेकिन सुमन बारंबार उसे धक्का देती रही। आखिरकार धर्मेंद्र छत से नीचे जा गिरा। 

तीसरी मंजिल से गिरने के कारण धर्मेंद्र बुरी तरह जख्मी हो गया। पड़ोस में ही रहने वाला उसका भांजा और खुद छत से धक्का देने वाली पत्नी सुमन धर्मेंद्र को अस्पताल ले गए। अस्पताल में इसका इलाज शुरू हुआ। पत्नी पांच दिन तक अस्पताल में ही रही, लेकिन अचानक वह अपने माइके चली गई। 

इधर धर्मेंद्र अस्पताल में बेहोश पड़ा रहा। बारह दिन बाद धर्मेंद्र को होश आया तब जाकर सुमन के करतूत की पोल खुली। पति ने श्यामला हिल्स पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। अब श्यामला हिल्स पुलिस ने सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन सुमन से अभी पुलिस का संपर्क नहीं हो पाया है। सुमन का मायका शहर के ही मिसरोद थाना क्षेत्र में है।