भोपाल नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अरेरा कॉलोनी स्थित फैब इंडिया का शोरूम सील

अरेरा कॉलोनी में फैब इंडिया के शोरूम मालिक पर रेजिडेंशियल प्लॉट पर कमर्शियल एक्टिविटी का आरोप, नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने की कार्रवाई

Updated: Sep 23, 2022, 05:42 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लग्जरी ब्रांड फैब इंडिया की एक शोरूम को सील कर दिया गया है। भोपाल नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि फैब इंडिया के द्वारा रेजिडेंशियल प्लॉट पर हो रही थी कमर्शियल गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक अरेरा कॉलोनी के e सेक्टर में लंबे समय से फैब इंडिया का शोरूम संचालित हो रहा है। गुरुवार को नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने इसे सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह एक रेजिडेंशियल प्लॉट है। लेकिन यहां अवैध तरीके से कमर्शियल गतिविधियों का संचालन हो रहा था। रेजिडेंशियल प्लॉट पर कमर्शियल एक्टिविटी नहीं चलाई जा सकती। इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने जिस जगह पर यह कार्रवाई की है वहां से 500 मीटर की रेडियस में 25 से ज्यादा रेजिडेंशियल प्लॉट पर कमर्शल एक्टिविटी संचालित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अरेरा कॉलोनी रेजिडेंशियल क्षेत्र के बजाए अब बाजार बन गई है। पूरी कॉलोनी में इस प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता है।