अलीराजपुर में नदी में बस पलटने से 3 लोगों की मौत, 28 घायल

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों में सात बच्चे भी शामिल हैं

Publish: Jan 02, 2022, 05:53 AM IST

Photo Courtesy: Dainik Bhaskar
Photo Courtesy: Dainik Bhaskar

अलीराजपुर। रविवार सुबह सुबह मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में बड़ा हादसा हो गया। बड़वानी की ओर का रही एक बस नदी में गिर गई। जिस वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्त्पाल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए लोगों में सात बच्चे भी शामिल हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बस गुजरात के भुज से बड़वानी का रही थी। खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे पर अचानक बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए लखोदर नदी में गिर गई। बस का चालक मौके से फरार हो गया। 

दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन तत्काल ही मौके पर पहुंच गया। प्रशासन के मुताबिक बस की स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।

वहीं रविवार सुबह ही शिवपुरी में एक और हादसा हो गया। हाल ही में गुना के सीएमएचओ पद पर तैनात हुए हेमंत गौतम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शिवपुरी में उनकी कार आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी। दुर्घटना होने के बाद उन्हें अमोला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।