देवास में पकड़ाया सेक्स रैकेट, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

पकड़ाए गए आरोपियों में से 6 युवक और 6 युवतियां हैं, इन लड़कियों को दिल्ली से लाया गया था

Updated: Jun 05, 2021, 11:34 AM IST

Photo Courtesy: Makemytrip
Photo Courtesy: Makemytrip

देवास। देवास में अब तक के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। बीती रात पुलिस ने देवास के उज्जैन रोड पर स्थित मैपल्स ब्लू नामक होटल पर कार्रवाई की है। जिसमें सेक्स रैकेट में संलिप्त कुल 12 आरोपियों को गिरफतार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 6 लड़के और 6 लड़कियां शामिल हैं। इन सभी लड़कियों को दिल्ली से लाया गया था। 

आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ साथ पुलिस ने कुछ गाडियां भी जब्त की हैं। ये गाडियां दिल्ली पासिंग की बताई जा रही हैं। सेक्स रैकेट में संलिप्तता में पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में से एक अशोक नामक आरोपी भी है। होटल मालिकों ने इसी व्यक्ति को होटल किराए पर दी हुई थी। फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : रतलाम में आयोजित की गई कलश यात्रा, भारी भीड़ जुटने से इलाके में मचा हड़कंप

इस होटल के मालिकाना हक में कुल चार लोगों की साझेदारी है। इस होटल के साझेदारों में एक साझेदार पुलिस विभाग में आला दर्ज का अधिकारी है। इन्हीं लोगों ने अशोक नामक व्यक्ति को होटल किराए पर दी हुई थी। पुलिस को काफी दिनों से होटल में गड़बड़ी की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात जब होटल पर छापेमारी की तब होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इस होटल का विवादों के साथ चोली दामन का रिश्ता रहा है। एक समय में इस होटल को जुए के अड्डे तौर कर पहचान मिली हुई थी। और अब यह होटल सेक्स रैकेट का एपिसेंटर बन चुका था।