Digvijaya Singh : मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूँ ...
Jyotiraditya Scindi भाजपा कार्यालय में गरजे- टाइगर अभी जिंदा है तो यूं मिला जवाब

भोपाल में बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश कार्यालय में मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने गरजते हुए कहा कि 'टाइगर अभी जिंदा है।' इस पर बिना नाम लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किए। ये ट्वीट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए।
पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मुझे कमलनाथ या फिर दिग्विजय सिंह से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। उन्होंने 15 महीनों में राज्य को जमकर लूटा है। उन्होंने सबुकछ अपने लिए किया। लेकिन मैं उनसे कहना चाहूंगा कि 'टाइगर अभी जिंदा है।' इसके बाद प्रदेश कार्यालय में उन्होंने यह बात दोहराई थी।
इसके जवाब में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज सुबह ट्वीट किया कि जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी शेर का शिकार किया करते थे। इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ़ कंज़र्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूँ।
जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी शेर का शिकार किया करते थे। इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ़ कंज़र्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूँ।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 3, 2020
एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की अंदरूनी राजनीति पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि समय बड़ा बलवान। भाजपा का भविष्य! ना जाने इस मंत्रिमंडल गठन ने कितने भाजपा के “टाइगर” ज़िंदा कर दिये। देखते जाइये।
समय बड़ा बलवान।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 3, 2020
भाजपा का भविष्य!! ना जाने इस मंत्रीमंडल गठन ने कितने भाजपा के “टाइगर” ज़िंदा कर दिये। देखते जाइये। pic.twitter.com/j6ozEXfIxk
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि शेर का सही चरित्र आप जानते हैं? एक जंगल में एक ही शेर रहता है!