Bhopal : जमीन ठग महिला गिरफ्तार 

Bhopal Crime News: एक ही जमीन को कई लोगों को बेच कमाए सवा करोड़, महिला ठग पर था 10 हजार रुपए का ईनाम

Publish: Jul 29, 2020, 10:13 PM IST

भोपाल। ज़मीन के नाम पर ठगी करने वाली आरोपी महिला को भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। महिला पर एक ही ज़मीन को तीन अलग लोगों को बेचने का आरोप है। महिला तकरीबन एक साल से पुलिस की नज़रों से गायब थी। मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने अवधपुरी स्थित निवास से उसको गिरफ्तार कर लिया। महिला पर 10 हज़ार रुपए का ईनाम था। 

ज़मीन की धोखाधड़ी करने वाली महिला का नाम कविता नागले बताया जा रहा है। महिला ने रायसेन रोड के बिलखिरिया स्थित एक ज़मीन का फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर लिया। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर महिला ने तीन अलग अलग लोगों को एक ही ज़मीन बेच दी। बताया जा रहा है कि महिला ने तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। इसके अलावा कविता नागले ने एक सरकारी ज़मीन की प्लॉटिंग कर के भी कई लोगों को चूना लगाया है। महिला की ठगी का शिकार हुए श्याम मंगल द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी। जिसे आखिरकार मंगलवार को फरार महिला क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गई।