चोरी की सरकार नहीं चलने देंगे, रामलीला मैदान से मोदी सरकार के खिलाफ खड़गे ने भरी हुंकार

खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी खुद ही स्वयं को चुनते हैं, जनता उनको नहीं चुनती है। आज की केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकार, ये सब चोरी की सरकार हैं।

Updated: Nov 01, 2026, 05:03 PM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र, बिहार तथा उत्तर प्रदेश की सरकारों को ‘चोरी की सरकार’ करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता से जाने पर ही लोकतंत्र बच सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी खुद ही स्वयं को चुनते हैं, जनता उनको नहीं चुनती है। आज की केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकार, ये सब चोरी की सरकार हैं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जाती है, लेकिन कांग्रेस और गठबंधन के नेता इससे डरने वाले नहीं हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी जी खुद ही स्वयं को चुनते हैं, जनता उनको नहीं चुनती है। आज की केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकार, ये सब चोरी की सरकार हैं।’’

खड़गे ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘इन चोरों को सत्ता से निकालना होगा। मोदी सत्ता से जाएंगे तो तभी लोकतंत्र बचेगा।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों के जरिये विपक्षी नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता ऐसी कोशिशों के सामने झुकने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की यह रैली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आयोजित की गई। इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।