रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए करे सरकार, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर घरेलू और वाणिज्यिक LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल। होली से पहले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। राजधानी भोपाल में भी बुधवार को कांग्रेस विधायकों ने मूल्यवृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायक घरेलू गैस सिलेंडर लेकर धरने पर बैठ गए।
दरअसल, केंद्र सरकार ने आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की है। साथ ही वाणिज्यिक सिलेंडर में 350 रुपए की भारी वृद्धि की गई है। मध्य प्रदेश में बजट वाले दिन मूल्यवृद्धि के खिलाफ विपक्षी विधायकों ने गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। बजट भाषण के बीच गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट भी किया।
यह भी पढ़ें: MP Budget 2023: 12वीं फर्स्ट डिवीजन से पास छात्राओं को मिलेगी ई-स्कूटी, युवाओं को भेजा जाएगा जापान
कांग्रेस के विरोध को लेकर मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने तर्क सिलेंडर पर दाम नहीं बढ़ाए हैं। इसपर कांग्रेस विधायकों ने मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार सब्सिडी देकर गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए करे। कांग्रेस विधायक 500 रुपए लिखा तख्ती लेकर भी पहुंचे थे।
निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सरकार से रसोई गैस सिलेण्डरों की कीमत 500 रुपए करने की मांग करते हैं। (2/2)@INCMP @OfficeOfKNath @pcsharmainc pic.twitter.com/3hLBvFbMHK
— Tarun Bhanot (@tarunbhanotjbp) March 1, 2023
दरअसल, पड़ोसी राज्य राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने गरीब परिवारों के लिए गैस सिलेंडर का दाम 500 रुपए करने का ऐलान किया है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने बजट में इसका उल्लेख करते हुए बताया था कि प्रदेश के 76 लाख परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। सीएम गहलोत के मुताबिक इस योजना पर राज्य सरकार की ओर से 1 हजार करोड़ का खर्च करेगी। राजस्थान के तर्ज पर ही अब मध्य प्रदेश में भी 500 रुपए में सिलेंडर देने की मांग उठने लगी है।