सीहोर में भोपाल-नागपुर हाईवे पर लगा भीषण जाम, 20 घंटे तक रेंगते रहे वाहन

शनिवार शाम करीब पांच बजे बरखेड़ा चौकी से लगभग डेढ़ किलोमोटर आगे एक ट्रॉला खराब हो गया था। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।

Updated: Apr 30, 2023, 06:20 PM IST

मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भरी बारिश के बीच भोपाल-नागपुर हाईवे पर भीषण जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह जाम सीहोर में शनिवार शाम करीब सात बजे से लगा है। रविवार दोपहर एक बजे तक स्थिति जस की तस रही। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे से स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है। हालांकि, अभी वाहन रेंग ही रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजे बरखेड़ा चौकी से लगभग डेढ़ किलोमोटर आगे एक ट्रॉला खराब हो गया था। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। बरखेड़ा पुलिस रातभर वाहनों को निकालने में लगी रही। बताया जा रहा है कि यह जाम काफी लंबा हो सकता था। अगर पुलिस और प्रशासनिक नुमाइंदे वाहनों को इधर शाहगंज, बकतरा बाड़ी से होते हुए औबेदुलागंज व ग्यारह मील निकालते रहे। 

यह भी पढ़ें: MP के कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ हुई भारी बारिश, भोपाल में आंवले के आकार के ओले गिरे

दूसरी और बुधनी से सलकनपुर होते हुए वाहन औबेदुल्लागंज अतिरिक्त चक्कर लगा कर पहुंच रहे थे। थाना प्रभारी संदीप चौरसिया ने बताया की काफी मशक्कत के बाद जाम रविवार को खुलवाया गया। जाम लगने का प्रमुख कारण बरखेड़ा के पास एक भारी वाहन का बीच सड़क पर खराब होना है, फिर निर्माणधीन सड़क पर डाली गई मिट्टी बारिश के कारण कीचड़ में बदल गई रात में अनेक वाहन कीचड़ में फंस कर जाम में बढ़ोतरी करते रहे। यह जाम पच्चीस किलोमीटर से ज्यादा लंबी थी।