सीधी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को कुचला, 3 लोगों की मौत

सीधी - व्योहारी मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने राहगीरों को कुचल दिया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर ये कार पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Updated: Mar 18, 2024, 12:27 PM IST

सीधी। बीती रात सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह घटना सीधी - व्योहारी मार्ग की बताई जा रही है। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने राहगीरों को कुचल दिया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर ये कार पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल यह दुर्घटना तब हुई जब मझौली थाना क्षेत्र में कुछ लोग सड़क पर पैदल जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया है। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। वही पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। हालाकि आरोपी चालक अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।