इंदौर: फाइबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग से लाख़ों का माल जलकर ख़ाक

मध्य प्रदेश के इंदौर में देवास नाका के पास एक फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, इस दौरान फैक्ट्री के अंदर 70 अधिक मजदूर काम कर रहे थे।

Updated: Feb 11, 2023, 09:36 AM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में देवास नाके के पास शनिवार को एक फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर 70 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आग की वजह से लाखों का सामान जल कर ख़ाक हो गया है। गनीमत की बात ये रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित फाइबर फैक्ट्री फरबो ग्रेड की है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में केमिकल के दबाव के कम ज्यादा होने के कारण ये आग लगी। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि अपने साथ 3 फैक्ट्रियों को आग की चपेट में ले लिया। जिसके कारण कई किमी दूर तक धुएं का गुब्बार नजर आया। 

धुएं के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर इस दौरान बेहोश हो गए। हालांकि सभी मजदूरों को फायर ब्रीगेड की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया। मौके पर 30 से ज्यादा टैंकर और 12 फायर ब्रिगेड के वाहन मौजूद थे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।