मध्य प्रदेश बंद Live Update: कांग्रेस के बंद का पूरे राज्य में असर, ज्यादातर बाज़ारों में सन्नाटा
कांग्रेस ने पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी किए जाने के ख़िलाफ़ पूरे राज़्य में बंद का एलान किया है, प्रदेश के तमाम ज़िलों से आ रही तस्वीरें बंद की सफलता की गवाही दे रही हैं
कांग्रेस ने बंद को सफल बनाने के लिए जनता को दिया धन्यवाद

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ बुलाए गए बंद को सफल बनाने के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया है। प्रदेश के तमाम जिलों से आई तस्वीरें बता रही हैं कि महंगाई से त्रस्त जनता से बंद का बढ़-चढ़कर समर्थन किया है। ज्यादातर शहरों के बाजारों और दुकानों में आज जनता कर्फ्यू जैसे हालात नज़र आए। भोपाल के ज्यादातर बाज़ारों की भी यही हाल तस्वीरों में नज़र आ रहा है। कांग्रेस ने आज सुबह से दोपहर 2 बजे तक ही बंद का एलान किया था, लेकिन कई इलाकों में बंद का असर उसके बाद भी नज़र आया।
महंगाई से लोग नाराज़, रीवा में भी बंद रहे बाज़ार

महंगाई से लोगों की नाराज़गी का असर रीवा में भी नज़र आया, जहां बाज़ार-दुकानें पूरी तरह बंद रहे।
विजयपुर विधानसभा में बाज़ार पूरी तरह बंद

पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढ़ाए जाने के खिलाफ कांग्रेस के मध्य प्रदेश बंद का असर विजयपुर विधानसभा में भी देखने को मिला, जहां बाज़ार पूरी तरह बंद नज़र आए।
मध्यप्रदेश बंद का व्यापक असर,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—विजयपुर विधानसभा में बाज़ार पूरी तरह बंद।
“मध्यप्रदेश की जनता को नमन” pic.twitter.com/lrwlNBi4su
बालाघाट की लांजी विधानसभा में बाज़ार पूरी तरह बंद

कांग्रेस के मध्य प्रदेश बंद का असर बालाघाट की लांजी विधानसभा में भी देखने को मिला। यहां बंद के दौरान बाज़ार में पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा।
मध्यप्रदेश बंद का व्यापक असर,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—बालाघाट की लांजी विधानसभा में बाज़ार पूरी तरह बंद।
“मध्यप्रदेश की जनता को नमन” pic.twitter.com/G6sfSuNkS4
छिन्दवाड़ा के सौंसर विधानसभा की ताज़ा तस्वीर
कांग्रेस के मध्य प्रदेश बंद के दौरान छिन्दवाड़ा के सौंसर विधानसभा क्षेत्र के बाज़ार भी पूरी तरह बंद रहे। कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर पता चलता है कि यहां बंद कितना सफल रहा है।
मध्यप्रदेश बंद का व्यापक असर,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—छिन्दवाड़ा के सौंसर विधानसभा की ताज़ा तस्वीर।
“मध्यप्रदेश की जनता को नमन” pic.twitter.com/jOY26UvJb4
छिंदवाड़ा का ये वीडियो बता रहा है कि प्रदेश की जनता पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दामों में की जा रही मनमानी बढ़ोतरी की वजह से कितनी नाराज़ है।
कांग्रेस : मंदसौर ज़िला पूरी तरह बंद
कांग्रेस ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश बंद का व्यापक असर पड़ा है। मंदसौर ज़िला पूरी तरह से बंद है। पार्टी ने मंदसौर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें तमाम बाज़ार बंद नज़र आ रहे हैं।
मध्यप्रदेश बंद का व्यापक असर,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—मंदसौर ज़िला पूरी तरह से बंद।
“मध्यप्रदेश की जनता को नमन” pic.twitter.com/GYAdinmhUf
उमरिया ज़िले के सभी बाज़ार बंद

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भी कांग्रेस के महंगाई विरोधी बंद का काफी असर दिख रहा है। बाज़ार पूरी तरह बंद हैं। तमाम दुकानों में ताले पड़े हुए हैं। सड़कों पर सन्नाटा है।
मध्यप्रदेश बंद का व्यापक असर,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—उमरिया ज़िले के सभी बाज़ार बंद।
“मध्यप्रदेश की जनता को नमन” pic.twitter.com/cwP3EDtQXN
उज्जैन ज़िला पूरी तरह बंद

उज्जैन में भी तमाम बाज़ारों में सन्नाटा पसरा है। दुकानें बंद पड़ी हैं। तस्वीरें बता रही हैं कि यहां भी कांग्रेस के मध्य प्रदेश बंद को जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है।
मध्यप्रदेश बंद का व्यापक असर,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—उज्जैन ज़िला पूरी तरह से बंद।
“मध्यप्रदेश की जनता को नमन” pic.twitter.com/TWztJJPGMl
छिंदवाड़ा के बाज़ार भी पूरी तरह बंद

कांग्रेस के मध्य प्रदेश बंद का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में ज़बरदस्त असर देखने को मिल रहा है। तमाम बाज़ार-दुकानें बंद हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि आम जनता पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की महंगाई से किस कदर परेशान है।
मध्यप्रदेश बंद का व्यापक असर,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—छिंदवाड़ा ज़िले के सभी बाज़ार बंद।
“मध्यप्रदेश की जनता को नमन” pic.twitter.com/ytgx53oBiX
सीधी में भी कांग्रेस के बंद का असर
कांग्रेस ने राज्य के सीधी ज़िले की तस्वीरें शेयर करते हुए वहां भी बंद का ज़बरदस्त असर पड़ने का दावा किया है। तस्वीरों में सीधी के बाज़ार पूरी तरह बंद दिखाई दे रहे हैं।
मध्यप्रदेश बंद का व्यापक असर,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—सीधी ज़िले के सभी बाज़ार बंद।
“मध्यप्रदेश की जनता को नमन” pic.twitter.com/3HApynddQl
भोपाल में कांग्रेस के बंद का असर
कांग्रेस ने कहा है कि पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ उसके राज्यव्यापी बंद का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। पार्टी ने राजधानी भोपाल का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें न्यू मार्केट पूरी तरह बंद नज़र आ रहा है। कांग्रेस ने बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया है।
मध्यप्रदेश बंद का व्यापक असर,
— MP Congress (@INCMP) February 20, 2021
—भोपाल के न्यू मार्केट की ताज़ा तस्वीर।
“मध्यप्रदेश की जनता को नमन” pic.twitter.com/zQRr3bd0PX