MP में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है, जनता हमें 150 सीटें देने जा रही है, विदिशा में बोले राहुल गांधी
हम बीजेपी से लड़ते हैं। कर्नाटक में हमने इनको मारकर भगाया। हिमाचल प्रदेश में मारकर भगाया। नफरत के साथ नहीं। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं: राहुल गांधी

विदिशा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान अब अपने अंतिम पड़ाव में है। प्रचार के आखिरी दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में मंगलवार को भी राहुल गांधी मध्य प्रदेश दौरे पर ही हैं। राहुल गांधी ने इस दौरान विदिशा जिले में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है, जनता हमें 150 सीटें देने जा रही है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है।
— MP Congress (@INCMP) November 14, 2023
मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को करीब 150 सीटें देने जा रही है।
―राहुल गांधी pic.twitter.com/3qSsd6NbD5
विदिशा में मंच से जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मैं 100 प्रतिशत कह सकता हूं कि यहां पर कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। आप लिखकर रख लो मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है। मध्य प्रदेश की जनता ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी। यहां करोड़ों रुपए देकर कांग्रेस पार्टी के विधायकों को खरीदकर सौदा करके, जो आपका निर्णय था। जो आपके दिल की बात थी। उसे बीजेपी के नेताओं ने, प्रधानमंत्री ने कुचलने का काम किया। आपके साथ धोखा किया। अरबपतियों को धोखा नहीं दिया, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं, बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया।'
मध्यप्रदेश में 5 साल पहले आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी, लेकिन मोदी-शिवराज सिंह- अमित शाह ने विधायकों को खरीद कर आपकी चुनी हुई सरकार चोरी कर ली थी।
— MP Congress (@INCMP) November 14, 2023
बीजेपी के नेताओं ने आपके निर्णय और दिल की आवाज को कुचलने का काम किया था। प्रदेश के किसानों, युवाओं, छोटे व्यापारियों के साथ धोखा… pic.twitter.com/cuMjaCv2mW
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'हमने किसानों का कर्जा माफ किया था। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। उस समय बीजेपी के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ये काम नहीं करेगी। लेकिन हमने ये काम करके दिखाया। पूरा मध्यप्रदेश ये बात जानता है। मोदी जी अपने हर भाषण में कहते हैं हमने यहां 500 कारखाने खोले हैं। एक दिखा दो मुझे, जो कारखाना मोदी ने खोला हो। अमित शाह ने, शिवराज सिंह चौहान ने। मैं देखना चाहता हूं, कहां है ये कारखाना। एक भी नहीं है। अभी मुझे पता चला कि आपके शहर के विकास के लिए 1,700 करोड़ रुपए भेजे गए, लेकिन आप तक एक रुपया नहीं पहुंचा। सारे पैसे BJP के भ्रष्ट मंत्रियों के जेब में चले गए।'
कांग्रेस नेता ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'किसान कहते हैं कर्जा माफ करो। लाठी मारकर टांग तोड़ दी जाती है। अडाणी जी आते हैं तो लाल कॉरपेट बिछा दिया जाता है। यहां दो हिंदुस्तान बसा रखे हैं। एक में अमीर हैं दूसरे में गरीब किसान। मैं कहता हूं एक हिंदुस्तान होना चाहिए। उसमें सबकी इज्जत होनी चाहिए। उसकी रीढ़ की हड्डी किसान, मजदूर और युवा होना चाहिए।।हम किसान, मजदूर के जेब में पैसा डालते हैं। यहां हमने कर्जा माफी की बात की। मैं यहां आपको गारंटी दे रहा हूं। चुनाव बाद मध्य प्रदेश में किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्जा माफ होगा। अगर किसान और मजदूर मजबूत नहीं हैं, तो देश मजबूत नहीं है।'
राहुल गांधी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने 14 लाख करोड़ रुपए अरबपतियों का माफ किया। ये पैसा अडाणी का नहीं है। ये पैसा जीएसटी से आता है। जीएसटी का पैसा आप लोग देते हो। सड़क, एयरपोर्ट सब आपका है। पैसा कहां से आ रहा। आपकी जेब से आ रहा है।' राहुल गांधी ने चुनाव को लेकर कहा, 'हम बीजेपी से लड़ते हैं। कर्नाटक में हमने इनको मारकर भगाया। हिमाचल प्रदेश में मारकर भगाया। नफरत के साथ नहीं। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम अहिंसा के सिपाही हैं। हम मारते नहीं हैं। मगर मध्य प्रदेश में प्यार से मारकर हम इनको भगाएंगे। कहेंगे कि यहां तुम्हारी जगह नहीं है।' राहुल गांधी टीकमगढ़ के खरगापुर में भी सभा को संबोधित करेंगे।