MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में BJP को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस के 30 से अधिक विधायक हारे चुनाव

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया है..वहीं कांग्रेस महज़ 68 सीटों पर सिमटती दिख रही है

Updated: Dec 03, 2023 07:28 PM IST

मध्य प्रदेश में आज वोटों की गिनती के बाद तय हो जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच फाइट है। प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। विधानसभा चुनाव में 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2018 की तुलना में 1.52 प्रतिशत अधिक था। मध्य प्रदेश में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका जल्द पता चल जाएगा।

मप्र के 12 मंत्री चुनाव हारे

1 - दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा

2 - हरदा से कमल पटेल

3 - बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया

4 - बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल

5 - अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया

6 - बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

7 - बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन

8 - ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह

9 - अमरपाटन से रामखेलावन पटेल

10 - पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे

11 - पोहरी से सुरेश धाकड़

12 - खरगापुर से राहुल सिंह लोधी...

कसरावद से जीते सचिन यादव

कसरावद से जीते सचिन यादव

कसरावद विधानसभा में जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव के बड़े भाई पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव विक्ट्री साइन दिखाते हुए।

कसरावद से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव ने भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी आत्माराम पटेल को 5676 वोटों से हराकर तीसरे बार विधायक बने।

कांग्रेस के 30 से अधिक विधायक चुनाव हारे

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। आलम ये है कि पार्टी के 30 से अधिक मौजूदा विधायक चुनाव हार गए हैं।

1- सज्जन सिंह वर्मा

2- जीतू पटवारी

3- कुणाल चौधरी

4- प्रियव्रत सिंह

5-निलय डागा

6- विशाल पटेल

7- सुनीता पटेल

8-नर्मदा प्रजापति

9-तरुण भनोट

10- विनय सक्सैना

11- रामलाल मालवीय

12- अजय टंडन

13- आलोक चतुवेर्दी

14- नातीराजा

15- डॉ गोविंद सिंह

16- केपी सिंह

17- लक्ष्मण सिंह

18- रवि जोशी

19- पीसी शर्मा

20- कमलेश्वर पटेल

21- सुरेंद्र शेरा

22-चंद्रभागा किराडे

23- हर्ष विजय गहलोत

24- प्रवीण पाठक

25- अशोक मस्कोले

26- ओमकार मरकाम

27- भूपेन्द्र मरावी

28-विपिन वानखेड़े

29- रामचन्द्र दांगी

30-रविन्द्र तोमर

31- कल्पना वर्मा

32- संजय शुक्ला

1.6 लाख वोट से बुधनी से चुनाव जीते सीएम शिवराज

1.6 लाख वोट से बुधनी से चुनाव जीते सीएम शिवराज

सीएम शिवराज चाहौन लगातार छठवीं बार बुधनी से चुनाव जीत गे हैं। उन्हें अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मस्ताल से डेढ़ लाख से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल हुई है। जीत का श्रेय उन्होंने लाडली बहनों और प्रधानमंत्री मोदी को दिया है

इन सीटों पर हारी कांग्रेस

देपालपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विशाल जगदीश पटेल 13 हजार वोट से चुनाव हार चुके हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी मनोज निर्भय पटेल ने 94 हजार 989 वोट लाकर जीत दर्ज की है।

इंदौर तीन से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी (पिंटू) 14 हजार 667 वोट से चुनाव हार चुके हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला ने 73 हजार 291 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है।

जबलपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोट 30 हजार 435 वोट से चुनाव हार चुके हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने 30 हजार 435 वोट से जीत दर्ज की है।

कलापीपल से कुणाल चौधरी 11 हजार 765 वोट से चुनाव हारे हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार घनश्याम चंद्रवंशी ने 98 हजार 216 वोट प्राप्त किया है।

खिलचीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह की 13 हजार 826 वोट से हार हुई है। यहां भाजपा उम्मीदवार हजारीलाल दांगी ने 1 लाख 4 हजार 348 वोट प्राप्त की है।

कुरवाई से कांग्रेस प्रत्याशी रानी अहिरवार 26 हजार 69 वोटों से चुनाव हार गईं। यहां भाजपा प्रत्याशी हरी सिंह सपरे ने 1 लाख 2 हजार 343 वोट से जीत दर्ज की है।

रैगांव से कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा की 36 हजार 60 वोट से हार हुई है। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी ने 77 हजार 626 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

सैलाना से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत की 4618 वोट से हार हुई है। यहां भाजपा प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार ने 71 हजार 219 वोट से जीत दर्ज की।

खरगोन से रवि जोशी हार के करीब

खरगोन विधानसभा सीट में 16 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता रवि जोशी 13 हजार से अधिक वोट से पीछे चल रहे हैं।

खरगोन जिले के ही कसरावद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सचिन यादव 3696 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां 19 में से 9 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है।

बुरहानपुर से ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा 31 हजार से अधिक वोट से पीछे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस आगे चल रही हैं।

खिलचीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह 19 राउंड की काउंटिंग के बाद 11 हजार 934 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी लीड कर रहे हैं।

चुनाव में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे: शिवराज चौहान

चुनाव में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे: शिवराज चौहान

बीजेपी की भारी जीत के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने दावा किया है कि चुनाव के दौरान किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे। बुधनी विधानसभा क्षेत्र से शिवराज चौहान करीब 91 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल को मुकाबले के लिए चुनाव मैदान में उतारा था।

रतलाम शहर के चैतन्य कश्यप ने कांग्रेस के पारस सकलेचा को हराया

रतलाम शहर के चैतन्य कश्यप ने कांग्रेस के पारस सकलेचा को हराया

रेतलाम शहर से कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा करीब साठ हजार मतों से चुनाव हार गए हैं। उनकी जगह पर बीजेपी के सीटिंग विधायक चेतन्य काश्यप एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं। 

कालापीपल से कुणाल चौधरी चुनाव हारे

कालापीपल से कुणाल चौधरी चुनाव हारे

कालापीपल विधानसभा से कुणाल चौधरी लगभग ग्यारह हजार वोटों से चुनाव हार गए हैं। कुणाल कांग्रेस के प्रत्याशी थे और 2018 के जीते हुए विधायक प्रत्याशी थे। बीजेपी के घनश्याम चंद्रवंशी ने कुणाल चौधरी को 11765 वोटों से हरा दिया है।

जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट चुनाव हारे

जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट चुनाव हारे

जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के राकेश सिंह ने तीस हजार वोटों से उन्हें हरा दिया है। तरुण भनोट कमलनाथ सरकार में वित्त मंत्री थे।

भोपाल उत्तर से आरिफ़ अकील के बेटे आतिफ़ अकील की जीत

भोपाल उत्तर से आरिफ़ अकील के बेटे आतिफ़ अकील की जीत

भोपाल उत्तर से आरिफ़ अकील के बेटे आतिफ़ अकील ने 27000 मतों से अपनी सीट जीत ली है। इस तरह बीते दो दशक से आरिफ अकील के गढ़ को बेटे ने बचा लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील की उम्मीदवारी को लेकर अनेक अटकलें थी। 

जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट पीछे

जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण भनोट काफी पीछे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी ने सांसद राकेश सिंह को मैदान में उतारा था। वे 27 हजार 404 वोट से पीछे चल रहे हैं।

जबलपुर पूर्व से कांग्रेस लखन साढ़े 27 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

लहार में आठ राउंड की वोटिंग के बाद डॉ गोविंद सिंह पांच हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।

बमोरी से महेंद्र सिसोदिया पीछे

एक और बड़ा उलटफेर अशोकनगर जिले की बमौरी सीट पर हुआ है। यहां सिंधिया के कट्‌टर समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वह कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि अग्रवाल से काफी हैं। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस प्रत्याशी से 19595 वोट से पीछे चल रहे हैं।

नरेंद्र तोमर और नरोत्तम मिश्रा पीछे

दिमनी में 9 राउंड की काउंटिंग के बाद नरेंद्र सिंह तोमर 2402 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया आगे चल रहे हैं।

दतिया में चार राउंड की काउंटिंग के बाद नरोत्तम मिश्रा 5400 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती आगे हैं।

निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते 13 राउंड की काउंटिंग के बाद 3220 वोट से पीछे चल रहे हैं।

सज्जन सिंह वर्मा 13 हजार वोट से पीछे

सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में 10 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा 13723 वोट से पीछे चल रहे हैं।

गंधवानी से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग सिंगर 10 राउंड की काउंटिंग के बाद 1750 वोट से पीछे चल रहे हैं।

पवई में 9 राउंड की काउंटिंग के बाद मुकेश नायक 12 हजार 268 वोट से पीछे चल रहे हैं।

भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद पीसी शर्मा 9088 वोट से पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस के ये नेता लीड कर रहे

सात राउंड के बाद श्योपुर से बाबू जांडेल 3309 वोट से आगे

दो राउंड के बाद अटेर से हेमंत कटारे 9792 वोट से आगे

दो राउंड के बाद दतिया से राजेंद्र भारती 2243 वोट से आगे

तीन राउंड के बाद भांडेर से फूल सिंह बरैया 4777 वोट से आगे

5 राउंड के बाद राघौगढ़ से जयवर्धन सिंह 1499 वोट से आगे

3 राउंड के बाद चित्रकूट से निलांशु 2409 वोट से आगे

दो राउंड के बाद चुरहट से अजय सिंह राहुल 1149 वोट से आगे

बीजेपी के ये दिग्गज लीड कर रहे

नरेंद्र सिंह तोमर 3085 वोट से आगे

प्रह्लाद सिंह पटेल 6521 वोट से आगे

रहली से गोपाल भार्गव 16278 वोट से आगे

सुरखी गोविंद सिंह राजपूत 2368 वोट से आगे

डबरा इमरती देवी 1781 वोट से आगे

दमोह जयंत मलैया 6044 वोट से आगे

सतना संसद गणेश सिंह 382 वोट से आगे

गिरीश गौतम 4935 वोट से आगे

बिसाहुलाल सिंह 7853 वोट से आगे

अजय विश्नोई 8255 वोट से आगे

हरदा कमल पटेल 3293 वोट से आगे

सांची प्रभुराम चौधरी 5278 वोट से आगे

विश्वास सारंग 5999 वोट से आगे

बुरहानपुर अर्चना चिटनिस 10489 वोट से आगे

सांवेर तुलसी सिलावट 8520 वोट से आगे

कमलनाथ 10 हजार वोट से आगे

छिंदवाड़ा से कमलनाथ 10,135 वोट से आगे

राघौगढ़ से जयवर्धन सिंह 1499 वोट से आगे

खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह 882 वोट से आगे 

हेमंत कटारे 4458 वोट से आगे

नितेंद्र राठौर 433 वोट से आगे

चुरहट अजय सिंह 817 वोट से आगे

ओमकार मरकाम 2026 वोट से आगे

चित्रकूट नीलांशु 1422 वोट से आगे

शाहपुरा भूपेंद्र मरावी 566 वोट से आगे

बड़वानी राजन मंडलोई 10493 वोट से आगे

डॉ गोविंद समेत कांग्रेस के ये दिग्गज पीछे

चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक सुबह 11.15 तक

लहार से डॉ गोविंद सिंह 982 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

शिवपुरी से केपी सिंह 5761 वोट से पीछे, 

चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह 3325 वोट से पीछे, 

राजनगर से बाला बच्चन 5644 वोट से पीछे और 

सिहावल से कमलेश्वर पटेल 3808 वोट से पीछे चल रहे हैं।

रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के वोट शेयर का अंतर बढ़ा

शुरूआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बीजेपी से वोट शेयर में 9 फीसदी पीछे चली गयी है। माना जा रहा है कि लाडली बहना योजना का लाभ बीजेपी को अच्छी बढ़त दे गया है।

41 सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार से भी कम

मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझान में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलती नजर आ रही है। हालांकि, उलटफेर की संभावना अब भी बरकरार है। 41 सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार से भी कम है।

GGP के तीन उम्मीदवार आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तीन उम्मीदवार वर्तमान में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। बड़वारा सीट से अरविंद सिंह टेकाम आगे चल रहे हैं। वहीं, डिंडोरी के शहपुरा सीट से अमन सिंह पोर्ते आगे हैं। यहां कांग्रेस के भूपेन्द्र मरावी (बबलू) फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा बिछिया सीट से इंजी.कमलेश टेकाम आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह पट्टा फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं।

हरदा से कमल पटेल आगे

हरदा में कमल पटेल 211, सोहागपुर में विजयपाल सिंह 4296, सांची में प्रभु राम चौधरी 2008, बैरसिया से विष्णु खत्री 1152, हुजूर से रामेश्वर शर्मा 6182, बुधनी से शिवराज सिंह चौहान 13339, बड़वानी से सचिन बिरला 409, धार से नीना वर्मा 382 इंदौर एक से कैलाश विजयवर्गीय 4268, इंदौर 4 से मालिनी गौड 5750, महू से उषा ठाकुर 1159, सांवेर से तुलसी सिलावट 3 हजार 66, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा 3874, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग 2331, नीमच से दिलीप सिंह परिहार 1908 मतों से आगे चल रहे हैं। 

विधानसभा निर्वाचन अपडेट सुबह 10.15 बजे

दिमनी में नरेंद्र सिंह तोमर 2080, डबरा में इमरती देवी 1142, रहली में गोपाल भार्गव 2302, जतारा में हरिशंकर खटीक 587, सतना में गणेश सिंह 26, देवतालाब में गिरीश गौतम 548, रीवा में राजेंद्र शुक्ल 1476, अनूपपुर में बिसाहू लाल सिंह 796, पाटन में अजय बिश्नोई 2802, जबलपुर उत्तर में अभिलाष पांडे 3102, जबलपुर पश्चिम में राकेश सिंह 6796 और नरसिंहपुर में प्रहलाद पटेल 1189 वोट से आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 126 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस महज 50 सीटों पर आगे है। तीन सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगे चल रही है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे है। 

राघौगढ़ से जयवर्धन आगे

गुना के राघौगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयवर्धन सिंह आगे चल रहे हैं। जबकि चाचौंडा से लक्ष्मण सिंह पीछे हैं। खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह आगे चल रहे हैं।

छिंदवाड़ा से कमलनाथ पीछे

छिंदवाड़ा से कमलनाथ पीछे चल रहे हैं। भिंड के लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह आगे हैं। वहीं,चुरहट से कांग्रेस के अजय सिंह 'राहुल भैया' बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, इंदौर के राउ से जीतू पटवारी, गोटेगांव से पूर्व स्पीकर एनपी प्रजापति पीछे चल रहे है। 

भाजपा फिर सरकार बनाने जा रही: CM शिवराज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आने के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। सीएम शिवराज ने ट्वीट किया, 'भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय' आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।'

नरेंद्र सिंह तोमर पीछे

मध्य प्रदेश के दिमनी विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पीछे चल रहे हैं। दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। उधर, नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आगे चल रहे हैं। वहीं, अशोकनगर के मुंगावली से मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और दमोह से जयंत मलैया आगे हैं।

मंत्री हरदीप डंग और विश्वास सारंग आगे

मंदसौर जिले के सुवासरा से मंत्री हरदीप सिंह डंग 5100 वोट से आगे चल रहे हैं। भोपाल के नरेला से चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं। जबकि बुरहानपुर से मंत्री अर्चना चिटनीस आगे हैं।नरसिंहपुर के गाडरवारा से सांसद उदय प्रताप सिंह, मंदसौर के मल्हारगढ़ से मंत्री जगदीश देवड़ा आगे हैं।

दतिया से नरोत्तम मिश्रा पीछे

मध्य प्रदेश में काउंटिंग जारी है। बीजेपी के बड़े नेताओं की बात करें तो बुधनी से CM शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी आगे हैं और इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय भी आगे चल रहे हैं। दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं। उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी पीछे हैं।

पीसीसी मुख्यालय पहुंचे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह

विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं। यहां वे कंट्रोल रूम से मतगणना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

आज बनायेंगे एक नया मध्यप्रदेश: सुरजेवाला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने काउंटिंग शुरू होने से पहले ट्वीट कर लिखा है कि, 'आज बनायेंगे एक नया मध्य प्रदेश, एक नया विश्वास, कांग्रेस के साथ। आ रही है कांग्रेस।'

12 बजे तक साफ होगी तस्वीर

मध्य प्रदेश में सुबह 8 बजे से 230 सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी। पहला रुझान करीब 9 बजे आ सकता है। माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे तक यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है।

सचेत रहें काउंटिंग अभिकर्ता: दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सचेत रहने को कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'सभी कॉंग्रेस के उम्मीदवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी कॉंग्रेस के मतगणना अभिकर्ताओं से प्रार्थना है सचेत रह कर निष्पक्ष मतगणना करवाएँ।'

आज MP जंगलराज से मुक्त होगा: कांग्रेस

काउंटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस ने कहा है कि आज मध्य प्रदेश जंगलराज से मुक्त होगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'प्रिय साथियों, आज हमारा मध्यप्रदेश बीजेपी के जंगलराज से मुक्त होने जा रहा है। मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता ने ख़ुशहाल मध्यप्रदेश बनाने के लिये पंजे के निशान पर मुहर लगाकर बदलाव की नींव रखी है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आज मतगणना पर पैनी नज़र रखें और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित कराकर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनायें। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर मौजूद रहें और अपने प्रत्याशियों की विजय यात्रा के सहयोगी और साक्षी बनें। साथियों, आपकी आज की सजगता और कर्मठता ही मध्यप्रदेश के कल को संवारने की शुरूआत होगी।'