MP: जबलपुर में ट्रैक्टर पलटने से चार नाबालिगों सहित पांच की मौत, ट्रैक्टर पलटने से हुई घटना

जबलपुर में ट्रैक्टर पलटने में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार नाबालिग हैं और एक 18 वर्ष का युवक शामिल है।

Publish: May 06, 2024, 04:40 PM IST

जबलपुर। जबलपुर से आज बड़ी घटना हो गई। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार नाबालिग हैं और एक 18 वर्ष का युवक शामिल है। जानकारी के मुताबिक घटना जबलपुर के थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा की है। बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे घायल हुए हैं। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर (18) निवासी ग्राम तिनेटा देवी चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

बताया जा रहा है कि चरगवां थानान्तर्गत ग्राम तिनेटा देवरी निवासी राम प्रसाद ठाकुर की बेटी का विवाह आज था। सुबह लगभग 11 बजे कुंए में पानी से भरा टैंकर लेने उसका बेटा धर्मेन्द्र ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। धर्मेन्द्र ने ट्रैक्टर में गांव के 6 अन्य बच्चों को बैठा लिया था। चालक कच्चे रास्ते में ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में चला रहा था। जिसके कारण टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में दबने के कारण इनकी मौत हो गई।

बता दें जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50,000 एवं घायलों को 10,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। ताकि उनकी कुछ मदद की जा सकें।