MP News: इंदौर में युवक को अपने ही पैसे मांगना पड़ा महंगा, बदमाश ने किया धार धार चाकू से हमला

जब युवक ने अपने उधारी के पैसे मांगने पर बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

Publish: Apr 23, 2024, 10:08 AM IST

इंदौर। शहर में एक युवक को उसी के उधार दिए हुए पैसे मांगना महंगा पड़ा गया। दरअसल जब उसने अपने उधारी के पैसे मांगने पर बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद उसने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां रामलाल नाम के शख्स ने मोहन यादव को 100 रुपए उधार दिए थे। जब रामलाल ने उधार के पैसे मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मोहन ने चाकू से रामलाल पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मोहन मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। 

मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है। हालाकि आरोप अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।