MP में खुलेगी NIA की ब्रांच, आतंकवादी गतिविधियों पर रखी जायेगी नजर

एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, जिसका गठन 2008 में आतंकवादी हमले के बाद मनमोहन सिंह की सरकार ने किया था

Updated: May 11, 2022, 06:44 AM IST

Courtesy:  First Post
Courtesy: First Post

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द एनआईए की ब्रांच खुलने जा रही है। ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। यह एनआईए की ब्रांच आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखेगी। गृह मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश एनआईए की ब्रांच जल्दी खुल जाएगी, आतंकवादी संगठनों की पड़ताल की जाएगी। जेएमबी जैसे आतंकी संगठनों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: देश में बढ़ता खाद्यान्न संकट, तेल के बाद आटे के दाम में बढ़ोतरी

एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, जिसका गठन 2008 में आतंकवादी हमले के बाद मनमोहन सिंह की सरकार ने किया था। मुंबई के 26/11 हमले के बाद इस एजेंसी की जरूरत महसूस हुई थी। एजेंसी के पास राज्यों की विशेष अनुमति के बिना राज्यों में आतंकवाद से निपटने की शक्ति है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद हो सकता है वजह

राधा विनोद राजू इसके संस्थापक महानिदेशक थे। बता दें कि जम्मू, नई दिल्ली, लखनऊ, रायपुर, कोलकाता, गुवाहाटी, मुंबई, हैदराबाद, और कोच्चि में इसकी शाखाएं हैं। साल 2020 में इंफाल, चेन्नई और रांची में भी शाखा खोलने की मंजूरी दी गई थी।