पंचायत चुनाव: वोटिंग से एक दिन पहले कैंडिडेट को मारी गोली, इलाके में तनाव का माहौल

बाइक सवार होकर आए 2 अज्ञात बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पर गोली चलाई, चुनाव से महज एक दिन पहले प्रत्याशी पर गोली चलाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है

Updated: Jun 30, 2022, 01:34 PM IST

कटनी। मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव से पूर्व हिंसक घटनाएं शुरू हो गई है। कटनी में वोटिंग से एक दिन पहले जिला पंचायत प्रत्याशी की गोली मार दी गई। चुनाव से महज एक दिन पहले प्रत्याशी पर गोली चलाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी कन्हैया तिवारी पर बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गोली चलाई और फरार हो गए। घटना एनकेजे थाना क्षेत्र के सरसवाही ग्राम पंचायत के पास की है। बाइक पर सवार होकर आए 2 अज्ञात बदमाशो ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पर गोली चलाई। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और प्रत्याशी को उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चुनाव से एक दिन पहले प्रत्याशी पर गोली चलाने की घटना से सनसनी फैल गई है। 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और प्रत्याशी को घायल अवस्था में तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया। सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है। घटना की क्या सत्यता है पुलिस इसका पता लगा रही है।