PM Modi In Bhopal: शाम तक बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते, बसों के रूट में हुए बदलाव

गोविंदपुरा से अवधपुरी तक का रास्ता शाम तक बंद रहेगा, 13 बस रूटों में से 9 रूटों को बदला गया है, भोपाल प्रशासन ने रूट की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है

Updated: Nov 15, 2021, 05:13 AM IST

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले राजधानी भोपाल के रूटों को बदला गया है। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कई रास्तों को प्रतिबंधित किया गया है। जिस वजह से राजधानी के कई बस रूटों में भी बदलाव किए गए हैं। शहर वासियों को रूट और ट्रैफिक के बारे में जानकारी पाने के लिए किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए भोपाल प्रशासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं। वहीं जंबूरी मैदान में उन्हें जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करना है। ऐसे में राजधानी के 13 बस रूटों में से 9 रूटों में बदलाव किया गया है। हबीबगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ से प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। यात्री प्लेटफार्म नंबर पांच की तरफ से स्टेशन में दाखिल हो सकेंगे। 

यह रास्ते रहेंगे बंद                                                                                                                                                    -प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते बोर्ड ऑफिस से हबीबगंज स्टेशन जाने वाली सड़क बंद रहेगी।

-वहीं गोविंदपुरा से अवधपुरी जाने वाला रास्ता भी शाम के 6 बजे तक बंद रहेगा।

-होशंगाबाद रोड पर बागसेवनिया थाने से मानसरोवर तिराहे तक रास्ता बंद है।

-ट्रैफिक और रूट की जानकारी के लिए भोपाल प्रशासन ने टोल फ्री नम्बर भी जारी किया है। 0755-2677340 पर संपर्क कर लोग जानकारी जुटा सकेंगे। 

पीएम मोदी का कार्यक्रम                                                                                                                                           दोपहर करीब 12.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से भोपाल के एयरपोर्ट पहुंचेंगे। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जगदीश देवड़ा प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। हेलीकॉप्टर में सवार होकर पीएम जंबूरी मैदान के लिए निकलेंगे। दोपहर एक बजे वे जंबूरी मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे। 

जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करने के बाद दोपहर ढाई बजे पीएम बीयू कैम्पस में बने हेलीपैड का रुख करेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग के जरिए हबीबगंज पहुंचेंगे। जहां वे तीन बजे कामलपति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। 3.45 मिनट पर प्रधानमंत्री वापस बीयू में बने हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां से वे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम करीब 4.20 मिनट पर प्रधानमंत्री वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।