भाजपा के हारने की संभावना पर ही क्यों आग लगती है, सीएम शिवराज से दिग्विजय सिंह के 5 सीधे सवाल
सतपुड़ा अग्निकांड को लेकर चौतरफा घिरी सरकार, दिग्विजय सिंह ने पूछा कि क्या एमपी में Fire Safety Act लागू है? यदि हाँ तो क्या मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स का fire ऑडिट हो रहा है?

भोपाल। सतपुड़ा भवन अग्निकांड को लेकर राज्य की शिवराज सरकार चौतरफा घिरी हुई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस अग्निकांड को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि यह महज संयोग नहीं, बल्की प्रयोग है। अब सिंह ने सीएम शिवराज से पांच सवाल पूछे हैं।
ये हैं दिग्विजय सिंह के पांच सवाल
1. क्या एमपी में Fire Safety Act लागू है?
2. यदि हाँ तो क्या मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स का fire ऑडिट हो रहा है?
3. पिछली बार के सतपुड़ा भवन में आग लगने की जाँच रिपोर्ट आ गयी?
4. उसमें कौन दोषी था?
5. क्या दोषियों पर कोई कार्यवाही हुई?
सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'सतपुड़ा भवन व अन्य शासकीय भवन में विधान सभा चुनाव में भाजपा के हारने की संभावना पर ही क्यों आग लगती है? ग़ज़ब का संयोग है। जैसा कि भाजपा सरकार का slogan है “मध्यप्रदेश अजब है, ग़ज़ब है”। वाक़ई ग़ज़ब है!! भ्रष्टाचार करने में और उसे छुपाने में भाजपा का कोई मुक़ाबला नहीं कर सकता।'
मेरे @CMMadhyaPradesh से कुछ प्रश्न हैं।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 15, 2023
१-क्या एमपी में Fire Safety Act लागू है?
२-यदि हाँ तो क्या मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स का fire ऑडिट हो रहा है?
३-पिछली बार के सतपुड़ा भवन में आग लगने की जाँच रिपोर्ट आ गयी?
४-उसमें कौन दोषी था?
५-क्या दोषियों पर कोई कार्यवाही हुई? https://t.co/JMto4Jdw9m
इससे पहले बुधवार को सतपुड़ा अग्निकांड को लेकर सिंह ने कहा था कि यह बिल्कुल भी संयोग प्रतीत नहीं होता यह सिर्फ भ्रष्टाचार की जांचों को खत्म करने का बार-बार प्रयोग है क्योंकि राख हुई जांच की फाइलें किसी के भी खिलाफ गवाही नहीं दे सकती। सवाल ये है कि आग लगी या लगाई गई? क्या इसकी न्यायिक जाँच नहीं होना चाहिए?