अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजली तभी मिलेगी जब हम उनके बताये रास्ते पर चलेंगे: दिग्विजय सिंह
हम आज उन सभी लोगों को स्मरण करते हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्त्र न्योछावर कर दिया। कई लोगों ने शहादत दी, कई लोगों ने अपना पूरा जीवन आजादी की लड़ाई में बीता दिया: दिग्विजय सिंह

भोपाल। देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। तब से हर साल 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आजादी के इस पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, 'नमस्कार... आज देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हम आज उन सभी लोगों को स्मरण करते हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्त्र न्योछावर कर दिया। कई लोगों ने शहादत दी, कई लोगों ने अपना पूरा जीवन आजादी की लड़ाई में बीता दिया। ब्रिटिश हुकूमत के अंतर्गत जेल गए। हम उन सभी को स्मरण करते हैं, उन्हें प्रणाम करते हैं। हम उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर देश को महान बनाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।'
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजयसभा सांसद माननीय श्री @digvijaya_28 जी ने देशवासियों को देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।#स्वतंत्रता_दिवस#IndependenceDay pic.twitter.com/plcGN5IzUi
— Rajgarh Lok Sabha (@Rajgarhloksabha) August 15, 2024
सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम उनको स्मरण करते हैँ जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजली तभी मिलेगी जब हम उनके बताये रास्तों पर चलकर देश की प्रगति में सहायक होंगे।'