पेट्रोल पंप पर जल्दी गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, नशे में धुत चार लोगों ने युवक पर किया चाकू से हमला

पीड़ित 30 रु. का पैट्रोल डलाने के लिए पैट्रोल पंप गया था, इसी दौरान वहां विवाद हो गया। 

Publish: Jul 27, 2023, 12:34 PM IST

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पेट्रोल पंप से गाड़ी हटाने की बात पर युवकों में विवाद हो गया है। जिसके बाद चार युवकों ने नशे में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को इंदौर रेफर किया गया है।


मामला उज्जैन शहर के थाना नानाखेड़ा चौराहे स्थित बघेल पेट्रोल पंप का है बुधवार की रात पंवासा क्षेत्र में रहने वाला लोकेश बाथम  30 रुपये का पेट्रोल डलवाने गया था। इस दौरान पीछे खड़ी बाइक पर सवार बदमाशों ने लोकेश को जल्द गाड़ी हटाने को कहा। इससे दोनों में बहस हो गई। विवाद बहस के बाद मारपीट में बदल गया, इस दौरान विवाद कर रहे युवकों के दो अन्य साथी भी पहुंच गए। इस दौरान एक युवक ने लोकेश पर चाक़ू से हमला कर दिया और चारों युवक फरार हो गए। घायल लोकेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। 


डॉ. अनिल कंडारदीया ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल अवस्था में लोकेश बाथम को लाया गया था। उसके शरीर पर चार जगह चाकू के निशान हैं। कई जगह जगह चोट है। प्राथमिक उपचार देकर इंदौर रेफर कर दिया गया है।