देश की अनेकता में एकता ही हमारी भारत जोड़ो यात्रा का प्रमुख उद्देश्य : दिग्विजय सिंह

दतिया में 193 प्रकरण दर्ज हुए हैं। जेल,गृह,कानून और सूचना प्रसारण एक ही मंत्री के पास है और एक ही जिले में 200 प्रकरण आये हैं और ज्यादातर प्रकरण झूठे हैं इसलिए पहले दतिया में जन आक्रोश रैली की जाएगी।

Updated: Jun 06, 2022, 03:43 PM IST

Courtesy : NavBharat Times
Courtesy : NavBharat Times

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में भारत जोड़ो आंदोलन की पहली बैठक दिल्ली में संपन्न हुई। भोपाल पहुंचने के बाद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया। सिंह ने कहा कि प्रदेश में फूट डालो राज करो वाली राजनीति की जा रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो आंदोलन होने जा रहा है। जिसकी पहली बैठक दिल्ली में संपन्न हुई है। देश की अनेकता में एकता ही हमारी भारत जोड़ो यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रवक्ताओं के सांप्रदायिक बयानों पर कहा कि भाजपा के प्रवक्ता हर कुछ बयानबाजी कर रहे हैं। प्रवक्ताओं की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। भाजपा अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी बनती है वह कार्रवाई करें। उन्होंने एक प्रवक्ता को निकाल दिया एक को नही। धर्म के खिलाफ गलत बोलना कानूनन जुर्म है। समाज को धर्म और जाति के आधार पर तोड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लोगों के बीच जाकर जोड़ने का काम करेगी।

इसके साथ ही आज भोपाल में दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की राजनीतिक अत्याचार निवारण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान दिया कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के लोगो पर झूठे मुकदमे दायर किये जा रहे हैं। सभी प्रकरणों को एकत्रित कर हम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सौपेंगे, उनसे अनुरोध किया जाएगा कि मुख्यमंत्री से मिले, न्याय मिलना चाहिए। दतिया में 193 प्रकरण दर्ज हुए हैं।जेल,गृह,कानून और सूचना प्रसारण एक ही मंत्री के पास है और एक ही जिले में 200 प्रकरण आये हैं और ज्यादातर प्रकरण झूठे है। सबसे पहले दतिया में जन आक्रोश रैली की जाएगी।

यह भी पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी की शिकायत, सीएम से नजदीकी की धमकी देकर पुजारियों को धमकाने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि टीकमगढ़ में 9 प्रकरण मिले हैं वहाँ के स्थानीय विधायक ने झूठे मुकदमे दर्ज करवाएं है। वहां के पंकज नाम के व्यक्ति को परेशान किया जा रहा है। उनके मकान पर बुलडोजर चलाने की प्लानिंग थी। पंकज ने हाई कोर्ट की शरण ली उसके बाद भी मकान तोड़ा गया। 

वहीं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के खिलाफ समन जारी होने पर कहा कि पीसी शर्मा के खिलाफ 353 का मामला दर्ज हुआ है। कांग्रेस के समय से ही वेंडर रजिस्ट्रेशन प्रकिया है। उनको आर्थिक सहायता देने का नियम है, वैकल्पिक व्यवस्था नही होने तक हटाया नही ज सकता। जब हटाया गया है तो पीसी शर्मा ने आवाज उठाई उनको परेशान किया जा रहा है। पुलिस उनके घर पहुंच गई। यह बर्दाश्त नही किया जाएगा। बड़वानी में आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसे हम स्वीकार नही करेंगे। कांग्रेस आखिर तक लड़ाई लड़ेगी।