राजमाता सिंधिया के निधन पर शोक की लहर, दिग्विजय सिंह बोले- वह व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थीं
राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम दिग्गजों ने जताया दुख
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज दिल्ली में निधन हो गया। लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद बुधवार सुबह 9.30 बजे उन्होंने दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद सियासी जगत में शोक की लहर है। बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी सियासी दलों के नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजमाता सिंधिया को याद करते हुए लिखा कि वह व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थीं। सिंह ने ट्वीट किया, 'श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया के दुखद स्वर्गवास के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। उनके हमारे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। वे अति विनम्र व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थीं। श्री ज्योतरादित्य सिंधिया जी व समस्त परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शान्ति ॐ शांति ॐ शान्ति।'
श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया के दुखद स्वर्गवास के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। उनके हमारे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। वे अति विनम्र व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धनी थीं। श्री ज्योतरादित्य सिंधिया जी व समस्त परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।…
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) May 15, 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @JM_Scindia जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ।
मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।ॐ शांति।।'
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @JM_Scindia जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ।
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) May 15, 2024
मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है।
बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने… pic.twitter.com/I8dWlrxd68
पूर्व सीएम कमलनाथ ने दुख जताते हुए लिखा, 'स्वर्गीय श्री माधव राव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं श्री ज्योतरादित्य सिंधिया की माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और सिंधिया परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। “भावपूर्ण श्रद्धांजली”
स्वर्गीय श्री माधव राव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं श्री ज्योतरादित्य सिंधिया की माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 15, 2024
मैं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और सिंधिया परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने के लिये… pic.twitter.com/4MUWDJdLbh
वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं श्री @JM_Scindia जी तथा उनके परिवार के साथ हैं। भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों से परिपूर्ण राजमाता अत्यंत विनम्र तथा व्यवहार कुशल थीं। आज वह लौकिक जगत से विदा हुई हैं, किंतु उनके स्नेह और आशीष की छांव सदैव परिजनों के साथ रहेगी। मैं दिवंगत आत्मा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं। ॐ शांति!
श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं श्री @JM_Scindia जी तथा उनके परिवार के साथ हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) May 15, 2024
भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों से परिपूर्ण राजमाता अत्यंत विनम्र तथा…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 15, 2024
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह…
बता दें कि कांग्रेस के दिवंगत नेता माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे सिंधिया मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। उनका नेपाल के राजघराने से संबंध था। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। साल 1966 में उनका माधवराव सिंधिया के साथ विवाह हुआ था।