भारत को साल 2047 तक आत्मनिर्भर बनाएंगे, CM मोहन यादव ने बाणगंगा के निवासियों के साथ ली शपथ
हम शपथ लेते हैं कि 2047 तक सभी आत्मनिर्भर बनेंगे और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को उखाड़ फेकेंगे: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को राजधानी भोपाल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाणगंगा के निवासियों को शपथ दिलाई की हम भारत को साल 2047 तक आत्मनिर्भर बनाएंगे। पीएम मोदी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
बाणगंगा के निवासियों के साथ सीएम मोहन यादव ने शपथ लेते हुए कहा कि हम शपथ लेते हैं कि 2047 तक सभी आत्मनिर्भर बनेंगे और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ कर देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।
हम शपथ लेते हैं...
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 8, 2024
भारत को साल 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।#विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/8ipREBgMnU
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को लेकर गतिमान विकसित भारत संकल्प यात्रा सतत अपने ध्येय प्राप्ति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी के संकल्पों की सिद्धि के लिए मध्यप्रदेश भी अपनी संपूर्ण सामर्थ्य के साथ प्रयासरत है।
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि हम देश की एक बहुत बड़ी आबादी को रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए होने वाले संघर्षों से बाहर निकालना चाहते हैं। इसलिए हम गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है। इसलिए मोदी की गारंटी की ये गाड़ी गांव-गांव जा रही है।