देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा होली का त्योहार, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
देशभर में आज होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है।

नई दिल्ली। देशभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसने की कामना की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, "उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे।"
उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 8, 2023
स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है।
मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, "होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।"
होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2023
Wishing you all a happy and colourful Holi!
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "होली का त्योहार हर जीवन में नए रंग के बर्तन, देश पर एकता का रंग चढ़े। सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"
होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 8, 2023
Wishing a very Happy Holi to everyone! pic.twitter.com/3v0mfpGVAR
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, "होली, एकजुटता की भावना का उत्सव मनाती है और हमें रंगो की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है। यह लोगों को एक साथ लाने का त्यौहार है और उनके बंधन को मजबूत करता है। होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई।"
होली, एकजुटता की भावना का उत्सव मनाती है और हमें रंगो की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 8, 2023
यह लोगों को एक साथ लाने का त्यौहार है और उनके बंधन को मजबूत करता है।
होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई । #HappyHoli pic.twitter.com/9aTipuUk1z
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने लिखा, "समस्त देशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की रंगमयी शुभकामनाएं। रंगों के इस पावन पर्व पर ऐसी होली हो कि बैर भाव खत्म हो जाए और आपसी मेल मिलाप इतना बढ़े कि नफरत खत्म होकर प्रेम, भाईचारे व सद्भाव के रंग से सब सराबोर हो जाएं।"