रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में भीषण हादसा,भूस्खलन में 3 लोगों की मौत 17 लोग लापता
भूस्खलन शनिवार आधी रात को हुआ। पहाड़ से भारी मलबे दुकानों पर गिरे है। जिससे आस पास की दुकान और दुकानदारों को काफ़ी नुकसान हुआ है। इन दुकानों और ढाबों में 4 स्थानीय लोग और 16 नेपाली मूल के लोग मौजूद थे।

रूद्रप्रयाग/भोपाल। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भारी भूस्खलन जारी है। जिसमें अबतक 3 लोगों की मौत और 17 लोग लापता हो गए है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है।
जानकारी के मुताबिक भूस्खलन शनिवार आधी रात को हुआ। पहाड़ से भारी मलबे दुकानों पर गिरे है। जिससे आस पास की दुकान और दुकानदारों को काफ़ी नुकसान हुआ है। इन दुकानों और ढाबों में 4 स्थानीय लोग और 16 नेपाली मूल के लोग मौजूद थे। भूस्खन की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अलमा, एसडीआरएफ की टीक के साथ रात में ही मौके पर पहुंचा गया था और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था।
वहीं आशंका यह है कि भूस्खलन के बाद से लापता लोग मंदाकिनी नदी की तेज बहाव में बह गए होंगे। भूस्खलन वाले स्थान पर कुछ भी नहीं मिला है। नीचे से बारिश की वजह से मंदाकिनी नदी उफान पर है। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच कुछ देर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना भी पड़ा था। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।