भारतीय नेवी का मिग 29K विमान गोवा में क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट

नेवी ने बताया कि रूटीन फ्लाइट के दौरान समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। बेस पर लौटते समय इसमें तकनीकी खराबी हुई। पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया।

Updated: Oct 12, 2022, 06:39 AM IST

गोवा। गोवा में भारतीय नेवी का MIG-29K प्लेन क्रैश हो गया है। गनीमत रही की इस हादसे में पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। पायलट की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को आदेश दिया गया है।

नेवी ने बताया कि रूटीन फ्लाइट के दौरान समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। बेस पर लौटते समय इसमें तकनीकी खराबी हुई। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए खुद को इजेक्ट कर लिया। फिलहाल तकनीकि खराबी किस कारण हुई या पता नहीं चल सका है।

बता दें कि इसके पहले बता दें कि 26 नवंबर 2020 को भी गोवा के तट के पास MIG-29K ट्रेनर विमान दुघर्टनाग्रस्त हो गया था। उसमें बताया गया था कि विमान का टर्बो चार्जर, ईंधन टैंक इंजन विंग इंजन समेत कुछ मलबा मिला है। रूस निर्मित विमान ने विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी थी और शाम में करीब पांच बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।