अनजाने में भारतीय सीमा में घुस आया पाकिस्तानी बच्चा, भारतीय जवानों ने चॉकलेट खिलाकर किया बच्चे को पाकिस्तान के हवाले

पाकिस्तान के नागर पारकर का रहने वाले यमनू खान का बेटा करीम धोखे से भारत की सीमा में घुस आया, भारतीय जवानों ने जब उसे देखा तो वो ज़ोर ज़ोर से रोने लग गया

Publish: Apr 03, 2021, 09:23 AM IST

Photo Courtesy : Aaj Tak
Photo Courtesy : Aaj Tak

बाड़मेर। सीमा पर हमारी रक्षा में 24 घंटे जुटे रहने वाले हमारे जवानों ने एक बार फिर हम सबका दिल जीत लेने वाला काम किया है। शुक्रवार शाम को पाकिस्तान का रहने वाला एक 8 वर्षीय बच्चा भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। भारतीय सीमा में घुसे बच्चे को हमारे जवानों ने उसे चॉकलेट खिलाकर उसके वतन को विदा किया।  

यह भी पढ़ें बीजेपी नेताओं को हमला करना सिखाता है RSS, राकेश टिकैत पर हुए हमले के बाद राहुल गांधी ने साधा निशाना

दरअसल शुक्रवार शाम को बाड़मेर में एक 8 वर्षीय बच्चा भारतीय सीमा में प्रवेश गया था। शाम करीबन 5.20 बजे एक 8 वर्षीय बच्चा 83 वीं बटालियन के सोमरत पिलर नंबर 888/2-S के पास भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। बीएसएफ के जवानों की नज़र जब उस बच्चे पर पड़ी तो बच्चा डर के मारे रोने लगा। बच्चा धोखे से सरहद पार कर गया था। 

यह भी पढ़ें प्रेमी से धोखा मिलने पर 20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमी को सजा दिलाने की मांग की

बच्चे को रोता देख भारतीय जवानों ने तुरन्त बच्चे को चॉकलेट देकर उसका रोना शांत कराया। फिर पाकिस्तानी रेंजरों के साथ एक फ्लैग मीटिंग बुलाई गई। जिसके बाद बच्चे को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया। बच्चे की पहचान पाकिस्तान के नागर पारकर के रहने वाले यमनू खान के बेटे करीम के रूप में हुई है। भारतीय जवानों के इस मानवीय कदम की काफी सराहना हो रही है।